एक्सप्लोरर

Health Tips: बादाम पिस्ता को भी फेल करता है चिलगोजा, सर्दी-खांसी, दमा और कमजोरी को दूर करता है, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Pine Nuts Benefit: ड्राईफ्रूट्स के साथ आपको डाइट में नट्स भी शामिल करने चाहिए. चिलगोजा एक ऐसा सीड है जो स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंचाता है. इससे कमजोरी दूर होती है और सर्दी खांसी दूर रहती है.

Chilgoza Benefits: क्या आप जानते हैं चिलगोजा क्या होता है? शायद नहीं, बहुत सारे लोगों ने तो ये नाम भी नहीं सुना होगा. चिलगोजा एक बहुत ही फायदेमंद सीड है. इसे खाने से काजू बादाम से भी ज्यादा फायदे मिलते हैं. ये पिस्ता, बादाम की तरह ही एक ड्राई फ्रूट है. आयुर्वेद में कई दवाओं में इसका इस्तेमाल किया जाता है. चिलगोजा खाने से शरीर में ताकत आती है और ठंड में गर्मी बनी रहती है. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए ये शानदार सीड्स हैं. कई दवाओं में चिलगोजा का तेल भी इस्तेमाल किया जाता है. चिलगोगा के फल करीब 2.5 सेमी लम्बा और भूरे रंग का होता है. इसी फल को चिलगोजा कहते हैं. इस फल के अंदर जो बीज निकलता है आपको उसे खाना होता है. सूखने के बाद ये बीज काले हो जाते हैं और इसे छीलने पर खरबूज के बीज जैसे सफेद बीज निकलते हैं. ये बीज काफी मीठे होते हैं. जानते हैं इसके फायदे.

1- खांसी और दमा में फायदेमंद (Pine Seeds In Cough and Asthma)- चिलगोजा खाने से खांसी और दमा जैसी बीमारियों में आराम मिलता है. इसकी तासीर गर्म होती है. इसके लिए आप 5-10 ग्राम चिलगोजा की गिरी पीस लें और इसमें शहद मिलाकर खा लें. 

2- गठिया में आराम (Pine In Arthritis)- चिलगोजा जितना खाने में फायदेमंद है उतना ही इसका तेल लगाने से फायदा मिलता है. इसका तेल लगाने से जोड़ों का दर्द और गठिया के दर्द में आराम मिलता है. 

3- शारीरिक कमजोरी दूर (Pine For Weakness)- रोजाना 5-6 चिलगोजा खाने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है. सर्दियों में आपको जरूर चिलगोजा का सेवन करना चाहिए. आप बच्चों को भी ये खिला सकते हैं. इससे शरीर की कमजोरी दूर होती है. 

4- बुखार उतारने में फायदेमंद (Pine Seeds For Fever)- बुखार आने पर भी कुछ लोग इसका सेवन करते हैं. हालांकि इसमें अन्य सामग्री जैसे त्रिफला, त्रिकटु, दालचीनी, चित्रक, ककुभ मूल मिलाए जाते हैं. सभी चीजों का पेस्ट बनाकर इसका इस्तेमाल किया जाता है. 

5- शरीर को रखे गर्म (Pine Seeds For Heat)- सर्दियों में आपको रोजना 5-6 चिलगोजा जरूर खाने चाहिए. इससे शरीर गर्म रहता है. सर्दियों में इन्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए भी ये अच्छा है. आपको इसे जरूर खाना चाहिए.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Benefits Of Jujube: सीजनल फलों में जरूर खाएं बेर, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
15 अगस्त की छुट्टी में निपटा लें घर के ये 15 जरूरी काम
15 अगस्त की छुट्टी में निपटा लें घर के ये 15 जरूरी काम
Wheat Flour Storage Tips in Monsoon: मानसून में आटे में लग जाते हैं कीड़े, ऐसे करें स्टोर
मानसून में आटे में लग जाते हैं कीड़े, ऐसे करें स्टोर
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget