एक्सप्लोरर

फैटी लिवर है या फिर नहीं, घर पर ही ऐसे पता लगा सकते हैं आप

How to Check Fatty Liver at Home: खराब जीवनशैली में लिवर पर सबसे पहले असर पड़ता है. लिवर की बीमारियां अक्सर बिना लक्षणों के होती हैं, जानें कैसे समय रहते पहचानें खतरे के संकेत.

How to Check Fatty Liver at Home: आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में न तो खाने का ठिकाना है और न ही आराम का. ऐसे में हमारी जीवनशैली का सबसे पहला असर हमारे लिवर पर पड़ता है. लिवर हमारे शरीर की सफाई, पाचन और ऊर्जा का मुख्य केंद्र है, अक्सर चुपचाप बीमार हो जाता है और हमें पता भी नहीं चलता.

यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लिवर में अधिक चर्बी जमा हो जाती है और धीरे-धीरे यह गंभीर रूप ले सकती है. इसी पर डॉ. सरीन बताते हैं किफैटी लिवर को अक्सर 'साइलेंट किलर' कहा जाता है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि, हम उन्हें नजरअंदाज़ कर देते हैं. इसलिए आइए जानते हैं ऐसे संकेत और घरेलू उपाय जिनसे आप घर पर ही यह जान सकते हैं कि आपको फैटी लिवर है या नहीं.

ये भी पढ़े- प्रेगनेंसी के दौरान क्यों जरूरी है मखाना? जानिए इसे खाने के फायदे

लगातार थकान रहना

अगर बिना किसी मेहनत के भी आपको दिनभर थकान महसूस होती है, तो यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। लिवर की कार्यक्षमता कम होने पर शरीर ऊर्जा नहीं बना पाता.

पेट के ऊपर वाली जगह पर भारीपन 

लिवर दाहिनी तरफ होता है, और फैटी लिवर की स्थिति में वहां हलका-फुलका दबाव या भारीपन महसूस हो सकता है.

वजन बढ़ना या पेट निकलना

जब लिवर फैटी हो जाता है, तो मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसका असर पेट की चर्बी और वजन पर दिखने लगता है.

खाना पचने में परेशानी और गैस बनना

पाचन बिगड़ना, बार-बार गैस बनना या बदहजमी की शिकायत होना भी लिवर पर अतिरिक्त बोझ का संकेत हो सकता है.

त्वचा या आंखों का पीलापन

अगर लिवर पर बहुत अधिक असर पड़ा है तो हल्का पीलापन भी दिख सकता है, जो कि गंभीर संकेत है.

घर पर कैसे करें देखभाल या जांच

  • नींबू पानी और गुनगुना पानी सुबह लेना- यह लिवर डिटॉक्स में मदद करता है.
  • तेल और तले हुए भोजन से दूरी बनाएं.
  • हर रोज हल्का व्यायाम करें और वजन कंट्रोल में रखें.
  • अगर लक्षण लगातार बने रहें, तो ब्लड टेस्ट कराना जरूरी है.

फैटी लिवर भले ही शुरुआत में चुपचाप बढ़ता है, लेकिन समय रहते अगर इसके लक्षण पहचान लिए जाएं, तो इसे कंट्रोल किया जा सकता है. अगर आप भी ऊपर बताए गए लक्षणों को खुद में महसूस करते हैं, तो सतर्क हो जाएं.

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में बुखार आने पर कौन सी दवा लेनी चाहिए? जान लीजिए जवाब

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Brain Cancer: ब्रेन कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, Vitamin B12 थैरेपी ने दिखाया कमाल
ब्रेन कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, Vitamin B12 थैरेपी ने दिखाया कमाल
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
Malaria Test : मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
Embed widget