एक्सप्लोरर

बच्चा पैदा करने के लिए कितना होना चाहिए एक पुरुष में स्पर्म काउंट, जानें कैसे कर सकते हैं चेक

Sprem Count for Fertility: पुरुषों में संतान के लिए कितना स्पर्म काउंट जरूरी होता है? अगर ये कम हो तो इसकी जांच और सुधार के आसान तरीके क्या-क्या हो सकते हैं.

Sprem Count for Fertility: किसी भी दंपत्ति के जीवन में संतान सुख एक खास और महत्वपूर्ण अनुभव होता है. लेकिन जब गर्भधारण में देरी होती है या बार-बार असफल प्रयास होते हैं तो अक्सर महिलाएं ही डॉक्टर के पास पहले जाती हैं. हालांकि, प्रजनन क्षमता केवल महिलाओं तक सीमित नहीं है, पुरुषों में स्पर्म काउंट और गुणवत्ता भी संतान प्राप्ति में अहम भूमिका निभाते हैं. अक्सर यह सवाल सामने आता है कि, एक पुरुष में कितना स्पर्म काउंट होना चाहिए ताकि बच्चा पैदा हो सके और अगर इसकी कमी हो तो इसे कैसे जांचा और सुधारा जा सकता है?

स्पर्म काउंट क्या होता है?

स्पर्म काउंट का मतलब होता है एक पुरुष के ejaculation में मौजूद शुक्राणुओं की संख्या. यह आमतौर पर प्रति मिलीलीटर सीमेन में मापा जाता है. अधिक स्पर्म काउंट होने से गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है, जबकि कम स्पर्म काउंट प्रजनन में रुकावट पैदा कर सकता है.

ये भी पढ़े- प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में संबंध बनाने से क्या वाकई डिलीवरी में मिलती है मदद? ये रहा जवाब

न्यूनतम कितना स्पर्म काउंट होना चाहिए?

डॉ. सुनील जिंदल बताते हैं कि, एक स्वस्थ पुरुष में प्रति मिलीलीटर 15 मिलियन से अधिक और कुल मिलाकर 39 मिलियन से कम नहीं स्पर्म होने चाहिए. इससे कम होने पर बच्चा पैदा करने में दिक्कत हो सकती है. लेकिन सिर्फ संख्या ही नहीं, स्पर्म की गति आकार और गुणवत्ता भी गर्भधारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

स्पर्म काउंट की जांच कैसे करें?

  • स्पर्म काउंट की जांच एक सिंपल टेस्ट के जरिए होती है जिसे Semen Analysis कहा जाता है.
  • इसे माइक्रोस्कोप के नीचे जांचा जाता है
  • रिपोर्ट में स्पर्म काउंट, उनकी गतिशीलता और आकार बताया जाता है
  • यह जांच किसी भी नजदीकी पैथोलॉजी लैब या प्रजनन विशेषज्ञ क्लिनिक में करवाई जा सकती है

स्पर्म काउंट बढ़ाने के उपाय

  • अगर किसी पुरुष में स्पर्म काउंट कम है तो उसे इन उपायों को अपनाना चाहिए
  • हेल्दी डाइट: विटामिन C, जिंक, ओमेगा-3 से भरपूर भोजन लें
  • तनाव कम करें: अधिक तनाव हार्मोनल बैलेंस बिगाड़ सकता है
  • धूम्रपान और शराब से बचें
  • व्यायाम करना जरूरी है

अगर आप संतान प्राप्ति की योजना बना रहे हैं तो पुरुष की प्रजनन क्षमता की जांच उतनी ही जरूरी है जितनी महिला की. स्पर्म काउंट कम होना एक सामान्य समस्या है, लेकिन सही जांच, जीवनशैली में सुधार और डॉक्टर की सलाह से इसे बेहतर किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: जरा-सा कुछ लगते ही निकल जाती है चीख, जानें किस बीमारी से पैरों में होती है यह तकलीफ

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget