एक्सप्लोरर

कितनी देर तक धूप में रहना चाहिए विटामिन डी के लिए? जानें सही जवाब

विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाने और इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में मदद करता है. आइए, जानते हैं कि रोजाना कितनी देर धूप में रहना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि यह हड्डियों को मजबूत बनाने और इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है. विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत सूरज की रोशनी है. लेकिन सवाल ये है कि धूप में कितनी देर तक रहना चाहिए ताकि शरीर को पर्याप्त विटामिन डी मिल सके? आइए, जानते हैं इसका सही जवाब? 

धूप में कितनी देर रहना चाहिए?
धूप में रोजाना 15 से 30 मिनट तक रहना शरीर के लिए विटामिन डी पाने का सही तरीका है. यह समय आपकी त्वचा के रंग और धूप की तीव्रता पर निर्भर करता है. हल्की त्वचा वाले लोगों को करीब 15-20 मिनट धूप में रहना चाहिए, जबकि गहरी त्वचा वाले लोगों को 20-30 मिनट तक धूप लेनी चाहिए. सुबह का समय धूप लेने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस समय सूरज की किरणों में विटामिन डी बनाने वाली यूवीबी किरणें ज्यादा प्रभावी होती हैं. 

धूप का सही समय
धूप लेने का सबसे सही समय सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच का होता है. इस दौरान सूरज की किरणों में यूवीबी (UVB) किरणें ज्यादा होती हैं, जो हमारे शरीर में विटामिन डी बनाने में मदद करती हैं.  जब ये किरणें हमारी त्वचा पर पड़ती हैं, तो शरीर विटामिन डी का उत्पादन करता है, जो हड्डियों को मजबूत करने और इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में मदद करता है।

शरीर के किन हिस्सों को धूप में रखना है जरूरी?
शरीर का 25-30% हिस्सा जैसे हाथ, पैर या पीठ को धूप में रखना चाहिए, ताकि आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिल सके. 

सावधानियां
हालांकि धूप में रहना हेल्थ के लिए अच्छा है, लेकिन ज्यादा देर तक धूप में रहने से त्वचा को नुकसान हो सकता है. जैसे, त्वचा जल सकती है या टैनिंग हो सकती है. इसलिए, धूप में 30 मिनट से ज्यादा रहने पर हल्का सनस्क्रीन लगाना जरूरी है. 

विटामिन डी के अन्य स्रोत
अगर आप धूप में नहीं जा सकते, तो विटामिन डी के अन्य स्रोतों से इसे पा सकते हैं. मछली, खासकर सैल्मन और टूना, विटामिन डी का अच्छा स्रोत हैं. इसके अलावा, अंडे की जर्दी में भी विटामिन डी पाया जाता है, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद है. मशरूम भी एक प्राकृतिक स्रोत है, जो शरीर को विटामिन डी देता है. अगर इन खाद्य पदार्थों से पर्याप्त विटामिन डी नहीं मिल पा रहा है, तो आप डॉक्टर की सलाह से विटामिन डी सप्लिमेंट्स का सेवन भी कर सकते हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : सुबह, शाम या फिर रात... कब करना चाहिए डायबिटीज का टेस्ट, दिख जाएगा सटीक रिजल्ट

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

International Chess Day: क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
Joint Pain in Rain: क्या बारिश में बढ़ जाता है जोड़ों और पुरानी चोट का दर्द? डॉक्टर ने बताया सच
क्या बारिश में बढ़ जाता है जोड़ों और पुरानी चोट का दर्द? डॉक्टर ने बताया सच
COVID Alert in Andra Pradesh: आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget