एक्सप्लोरर

Health Care Tips: आप भी इन समस्याओं से हैं पीड़ित? तो तुरंत करें अपने खान-पान में बदलाव

अपने खान-पान में बदलाव करके अपने शरीर को बनाएं हेल्दी.

भोजन हमारी जरूरत ही नहीं बल्कि हमारे शरीर को ऊर्जा देने का जरिया होता है. इतना ही नहीं आपके शरीर की कार्यप्रणाली को भी सही रूप से चलाने में यह सहायता करता है.हम जो कुछ भी खाते हैं उसका असर हमारे शरीर पर सीधा पड़ता है, लेकिन यह देखने में आता है कि कभी-कभी लोग स्वार्थ के चक्कर में अपनी सेहत को नजरअंदाज करते हैं और अनहेल्दी  फूड का सेवन भी करने लगते हैं. यह सीधा संकेत देता है कि हमें अपनी डाइट को बदल लेना चाहिए. खराब खानपान के चलते हमें अपने शरीर से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. अपनी डाइट पर ध्यान देना ऐसे में काफी जरूरी हो जाता है तो चलिए जानते हैं कि किस तरीके से आपको पता चल सकता है कि जिस भी फूड का आप सेवन कर रहे हैं, वह सही है या नहीं.

रात में अच्छी तरह से नींद ना आना- आमतौर पर पूरे दिन की थकान के कारण  सभी लोगों को रात में नींद आ जाती है. वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनको की रात में थकान होने के बावजूद भी नींद नहीं आती है.इसका कारण आपका खान-पान भी हो सकता है.अगर आप एनर्जी ड्रिंक चॉकलेट या माउथ फ्रेशनर का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं तो आपको बता दें कि इसमें कैफीन होता है जो कि आपको सोने में परेशानी का कारण भी हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप शाम के समय इस तरह की किसी भी चीज का सेवन ना करें. अपनी डाइट में से इस तरह की सभी फ़ूड आइटम्स को पूरी तरीके से हटा दीजिए. आप चाहें तो रात में एक गिलास गर्म दूध का सेवन कर सकते हैं. इससे आपको अच्छी नींद आएगी.

थकान का एहसास होना-अगर आपको शरीर में थकान महसूस हो रही है तो यह सीधा संकेत देता है कि आप को अपनी डाइट पर ध्यान देना जरूरी हो गया है क्योंकि बहुत अधिक जंक फूड, फास्ट फूड, प्रोसेस फूड का सेवन करना आपके लिए समस्या खड़ी करता है. कार्बोहाइड्रेट और शुगर में आहार आपकी ऊर्जा को तुरंत बढ़ाता है, लेकिन बाद में आपका ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है तो आप खुद को बहुत अधिक थका हुआ महसूस करते हैं. इसलिए ऐसे फूड्स से जितना हो सके उतना दूर रहें और अपनी हेल्दी डाइट के ऊपर ध्यान जरूर दें.

रूखी त्वचा-अगर आपके शरीर पर रूखापन साफ नज़र आ रहा है तो यह सीधा संकेत देता है कि आपके शरीर में पानी की कमी हो रही है.पानी हमारे शरीर के लिए उतना ही जरूरी होता है जितना कि खाना लेकिन लोग आमतौर पर प्यास लगने पर ही पानी पीते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए. पानी की कमी से स्किन में रूखापन तो होता ही है साथ ही साथ सिरदर्द व अन्य दिक्कते भी आती है. इसलिए आपको पानी पीते रहना चाहिए. खासकर की गर्मियों के इन दिनों में जिसमें आपको डी-हाइड्रेशन की भी समस्या हो सकती है.

पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या-अगर आपको कब्ज की शिकायत है या फिर किसी भी प्रकार की पेट से जुड़ी समस्या है तो आपको अपने खान-पान में बदलाव करना जरूरी हो जाता है.कुछ लोग अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में फाइबर नहीं लेते हैं जिसके कारण उन्हें पेट से जुड़ी बीमारियां होती हैं.अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो अपनी डाइट में फाइबर रिच फूड्स को ज़रूर शामिल करें.सेब, संतरे, खीरा आदि का सेवन करने से आपको लाभ ज़रूर मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

Health Care Tips: महिलाएं इन समस्याओं को भूल कर भी न करें नज़रअंदाज़, हो सकती है दिक्कत

Home Made Face Serum: विटामिन ई की मदद से घर पर ही बनाएं ये फेस सीरम, जानें तरीका

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Travel Tips : दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Overripe Banana Recipes: केले ज्यादा पक गए? फेंकने के बजाय बनाएं ये रेसिपी
केले ज्यादा पक गए? फेंकने के बजाय बनाएं ये रेसिपी
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget