एक्सप्लोरर

बिना दवा के कंट्रोल करें हाई यूरिक एसिड? इन घरेलू नुस्खों से मिलेगी मदद

Home Remedies for Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों का दर्द, सूजन की समस्या हो सकती है. जानें आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्खों से इसे प्राकृतिक तरीके से कंट्रोल करने के उपाय.

Home Remedies for Uric Acid: जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है तो यह गठिया, जोड़ों में दर्द, सूजन और किडनी स्टोन जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है. अक्सर लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक मेडिसिन लेने से शरीर पर साइड इफेक्ट भी पड़ सकते हैं. ऐसे में आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों का सहारा लेना बेहतर विकल्प हो सकता है.

इस मसले पर डॉ. हंसाजी का कहना है कि, “जीवनशैली और आहार में छोटे-छोटे बदलाव कर हम यूरिक एसिड को प्राकृतिक तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- क्या है जापान की माचा टी, जिससे कम हो जाता है कैंसर का खतरा; रिसर्च में दावा

पानी ज्यादा पिएं

शरीर से यूरिक एसिड बाहर निकालने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है ज्यादा पानी पीना. दिनभर में 8 से 10 गिलास पानी पीने से किडनी फ्लश होती है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं. खासकर सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना काफी फायदेमंद माना जाता है.

लौकी और खीरे का जूस

हाई यूरिक एसिड के मरीजों को लौकी और खीरे का जूस जरूर शामिल करना चाहिए. यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है और यूरिक एसिड लेवल को संतुलित करने में मदद करता है. इसके अलावा यह जूस पाचन शक्ति भी मजबूत बनाता है.

चेरी और बेरी का सेवन करें

अनुसंधान बताते हैं कि चेरी और बेरी जैसे फलों में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. ये फल शरीर में जमा क्रिस्टल्स को घोलने और जोड़ों की सूजन कम करने में सहायक साबित होते हैं.

त्रिफला और आंवला का सेवन

आयुर्वेद में त्रिफला और आंवला को खून साफ करने और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने के लिए बेहद प्रभावी माना गया है. रोज सुबह गुनगुने पानी के साथ त्रिफला पाउडर लेना या आंवले का जूस पीना यूरिक एसिड लेवल को घटाने में मदद करता है.

डाइट में बदलाव

यूरिक एसिड कंट्रोल करना चाहते हैं तो रेड मीट, दालें, राजमा, छोले और ज्यादा तैलीय भोजन से दूरी बनाना जरूरी है. साथ ही ज्यादा फ्रक्टोज वाले मीठे पेय पदार्थ और शराब का सेवन भी यूरिक एसिड बढ़ाने का काम करते हैं.

योग और प्राणायाम का महत्व

योगासन और प्राणायाम से भी शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और यूरिक एसिड की समस्या कम होती है. प्रतिदिन भुजंगासन, पवनमुक्तासन और कपालभाति करने से पाचन और किडनी की कार्यक्षमता बढ़ती है.

इसे भी पढ़ें- अदरक खाने से सिर्फ फायदा ही नहीं होता, नुकसान भी पहुंचाती है यह चीज! जान लें हर बात

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diabetes Friendly Sweets: शुगर पेशेंट कैसे मनाएं दिवाली? इन मिठाइयों को करें शामिल
शुगर पेशेंट कैसे मनाएं दिवाली? इन मिठाइयों को करें शामिल
Eye Drops Side Effects: बिना डॉक्टर से पूछे आंखों में डाल लेते हैं कोई भी आईड्रॉप, जा सकती है रोशनी
बिना डॉक्टर से पूछे आंखों में डाल लेते हैं कोई भी आईड्रॉप, जा सकती है रोशनी
Alcohol Liver Damage: शराब पीने से कितने साल बाद खराब हो जाता है लिवर?
शराब पीने से कितने साल बाद खराब हो जाता है लिवर?
Firecracker Safety for Patients: पटाखों से दूर रहे यह लोग, जानलेवा हो सकता है इसका धुआं
पटाखों से दूर रहे यह लोग, जानलेवा हो सकता है इसका धुआं

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget