एक्सप्लोरर

Home Remedies: कोरोना और फ्लू से बचने में बहुत असरकारी हैं ये घरेलू नुस्खे, पूरे परिवार का होगा बचाव

Omicron Prevention: आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी है और आपने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा रखी हैं तो इस समय फैल रहे वायरस को आपके शरीर पर हावी नहीं हो पाएंगे. ये घरेलू नुस्खे आपके काम आएंगे.

Virus Prevention Home Remedies: कोरोना अब एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग रूपों में परेशान कर रहा है. सिर्फ अपने देश की बात करें तो इस समय तीन तरह के वायरस देखने को मिल रहे हैं, कोविड-19, डेल्टा और ओमिक्रोन. इनमें से कोई भी वायरस शरीर में पहुंचने के बाद पूरे शरीर को अपने नियंत्रण में लेने में अलग-अलग समय लेता है. इस समय को इक्यूबेशन पीरियड कहा जाता है. 

हालांकि जब आपके शरीर में कोई संक्रमण विकसित हो रहा होता है तो आपका शरीर थकान, दर्द, खांस, जुकाम, सिरदर्द, बेचैनी जैसे लक्षण दिखाने लगता है. हालांकि इस दौरान टेस्ट कराने पर भी टेस्ट रिपोर्ट में संक्रमण आ जाए इसकी संभावना कम होती है. इसलिए यदि आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि आपको कोई संक्रमण हुआ है या नहीं और आपको इस तरह के लक्षण अपने शरीर में नजर आने लगे हैं तो कुछ खास घरेलू उपाय अपनाकर आप इन वायरस को बढ़ने से रोक सकते हैं...

सबसे पहला उपाय है पूरा आराम

थकान, बदन दर्द, सिर में भारीपन, कंफ्यूजन की स्थिति, बेचैनी इत्यादि समस्याओं में आप बहुत अधिक शारीरिक और मानसिक श्रम से बचें. आप  जितना हो सके आराम करें और नींद पूरी करें. ऐसा करने से आपके शरीर का रोग प्रतिरोधक तंत्र मजबूत होता है और वायरस को खत्म करने में अधिक क्षमता के साथ जुट जाता है.

दूसरा उपाय हैं तरल पदार्थ

  • सर्दी का मौसम है और ठंड अधिक पड़ रही है. इस समय में ज्यादातर लोग पानी पीना कम कर देते हैं. जो कि पूरे शरीर और खासतौर पर किडनी के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है. इसलिए आप पर्याप्त मात्रा में पानी जरूरी पिएं. गुनगुने पानी का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और वायरस को खत्म करने में सहायता करता है.
  • हल्दी का दूध पिएं. चाय और कॉफी का सेवन कम करें. क्योंकि ये आपके शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ाने का काम करती हैं. इनकी जगह काढ़ा पिएं. आप चाहें तो जीरा या अन्य हर्बल टी भी ले सकती हैं. इस समय में गर्म तरल पदार्थों का सेवन खास लाभ पहुंचा रहा है क्योंकि यह गले में संक्रमण को पनपने नहीं देता है. आप सूप, नारियल पानी का सेवन भी कर सकती हैं.

गरारे करने से मिलेगी तुरंत राहत

  • अगर आपके गले में किसी भी तरह की दिक्कत हो रही है तो आपको गरारे करने से बहुत जल्दी लाभ मिलता है. गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करें.
  • यदि आपकी नाक बंद हो रही है तो भाप लेने से बहुत जल्दी आराम मिलता है. आप गर्म पानी में मेडिकेडेट ऑइनमेंट डालकर भाप लें. ये तुरंत नाक खोलकर आपको राहत देते हैं और सिर का भारीपन भी दूर करते हैं.

विटमिन्स का ध्यान रखें

शरीर को यदि विटमिन्स और मिनरल्स का पोषण मिलता रहेगा तो कोई भी वायरस आपके शरीर में ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह पाएगा. इसलिए अपने शरीर की स्थिति को अपने डॉक्टर से बताएं और उनके मार्गदर्शन में जरूरी सप्लिमेंट्स लेना शुरू कर दें.

ये फूड्स पहुंचाते हैं फायदा 

  • सर्दी के मौसम में दोपहर के समय संतरा, बेर, बेरीज, केला खाने से शरीर को पुष्ट (हेल्दी) रखने में मदद मिलती है.
  • इस मौसम में आप गाजर, चुकंदर, शलजम, टमाटर और मूली की सलाद बनाकर दोपहर की गुनगुनी धूप में बैठकर इसका सेवन करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: अगर वायरस संक्रमण के लक्षण नजर आ रहे हैं तो ऐसे पहचानें, आपको ओमिक्रोन हुआ है या डेल्टा

यह भी पढ़ें: ओमिक्रोन होने के बाद इन अंगों पर पड़ रहा है बुरा असर, स्टडी में सामने आई बात

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget