एक्सप्लोरर

Holi 2023: अस्थमा, स्किन पेशेंट की परेशानी बढ़ा सकते हैं ये रंग, होली खेले जरा संभलकर

होली खेलने की तैयारियों में जुटे हैं तो विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. रंगों के रूप मेें प्रयोग किया जाने वाला कैमिकल सांस, स्किन और अन्य आर्गन को नुकसान पहुंचा सकता है.

Holi 2023 Date: अगले महीने होली का पावन पर्व है. ऐसे में लोग होली के त्यौहार को मनाने की तैयारियों में जोर शोर से जुटे हुए हैं. हालांकि होली में प्रयोग होने वाले कैमिकल रंगों को लेकर लोगों को लगातार अवेयर किया जा रहा है. डॉक्टरों की कोशिश है कि लोग नेचुरल रंगों से होली खेलें. कैमिकल रंगोें का प्रयोग कम से कम करें. हालांकि अपील को नजरअंदाज करते हुए काफी संख्या मेें लोग आज भी कैमिकल रंगों से होली खेलने पसंद करते हैं. होेली के हुरियारों को यह समझना जरूरी है कि कैमिकल रंग स्किन, आंख और बॉडी के अन्य आर्गन की सेहत तक बिगाड़ सकते हैं. ऐसे लोगोें को सावधानी बरतने की जरूरत है

 अस्थमा है तो संभलकर रहें

कैमिकल रंगों का प्रयोग पहले से ही अस्थमैटिक लोगों की तबियत बिगाड़ सकता है. कई तरह के कैमिकल ऐसे होते हैं, जोकि सांस नली में पहुंचकर इन्फेक्शन बढ़ा सकते हैं. इससे अस्थमैटिक अटैक पड़ सकता है. यदि किसी व्यक्ति मेें छाती में जकड़न, सांस फूलना, घरघराहट, खांसी और कम ऑक्सीजन का लेवल कम होने जैसे लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. वहीं, जो लोग अस्थमैटिक हैं. उन्हेें अपने पास इन्हेलर रखना चाहिए. 

फंगल इन्फेक्शन परेशान कर सकता है

बहुत सारे लाग ऐसे होते हैं, जिनकी बॉडी पर फंगल इन्फेक्शन हो जाता है. कैमिकल रंगों से यह परेशानी और बढ़ सकती है. इससे स्किन में खुजली, रेड रेशेज, जलन होना जैसे लक्षण दिख सकते हैं. इससे परेशानी बढ़ सकती है. 

रंगों से बढ़ सकती है दाद की समस्या 

दाद एक बैक्टीरियल इंफेक्शन के रूप में देखा जाता है. यदि किसी को दाद की समस्या है तो उसे होली खेलने से परहेज करना चाहिए. दाद हर्पीज जोस्टर के चलते होता है. डॉक्टरों का कहना है कि होली खेलने में दाद छिल जाते हैं. इससे जहां दाद अधिक तेजी से बढ़ सकते हैं. वहीं, समस्या और गंभीर हो सकती है. 

सोरायसिस में बढ़ सकती है परेशानी

सोरायसिस स्किन का गंभीर रोग माना जाता है. सोरायसिस में व्यक्ति के स्किन पर धब्बे हो जाते हैं. रेड रेशेज होने के बाद स्किन से पपड़ी छूटने लगती है. होली में प्रयोग होने वाले कैमिकल रंगों से सोरायसिस की समस्या और अधिक गंभीर हो सकती हैं. डॉक्टरों का कहना है कि सोरायसिस पेशेंट को कैमिकल रंगों से होली खेलने से बचना चाहिए. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget