एक्सप्लोरर

एक्सरसाइज के दौरान किस वजह से बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, जानें किन लोगों को नहीं करना चाहिए हैवी वर्कआउट?

शरीर और दिल को हेल्दी बनाए रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है. लेकिन एक्सरसाइज के दौरान दिल का दौरा पड़ने के पीछे का कारण क्या होता है. आज इस बारे में विस्तार से बात करेंगे.

शरीर और दिल को हेल्दी बनाए रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है.  लेकिन पिछले कुछ सालों में हम अक्सर ऐसी खबर लगातार पढ़ रहे हैं कि एक्सरसाइज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. इस तरह की खबरों ने लोगों को लगातार सोचने पर मजबूर कर दिया है. लोगों के मन में यह सवाल आने लगा है कि क्या एक्सरसाइज करते हुए भी दिल से जुड़ी बीमारियों का ख़तरा बढ़ जाता है? इस मामले पर सही से जांच पड़ताल के लिए हमने कई रिसर्च पर फोकस किया. जिसमें पाया कि एक्सरसाइज करने से दिल का दौरा पड़ने का ख़तरा बढ़ जाता है. आज हम विस्तार से बात करेंगे कि किन लोगों को एक्सरसाइज कम करना चाहिए और स्वस्थ दिल के लिए कितने घंटे का एक्सरसाइज जरूरी होता है.   

एक्सराइज करने से दिल पर काफ़ी दबाव पड़ता है. लेकिन ज़्यादातर मामलों में यह अच्छा दबाव होता है. हालांकि, जो लोग दिल के मरीज़ हैं या जिनका कोलेस्ट्रॉल ज़्यादा है. उनमें व्यायाम के दौरान दिल की धड़कन और रक्तचाप बढ़ने के कारण दिल के दौरे की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में डॉक्टर इस बात पर ज़ोर देते हैं कि रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए लेकिन ज्यादा टफ एक्सरसाइज शरीर के लिए सही नहीं है. एक्सरसाइज दिल के लिए बहुत अच्छा होता है. 

कौन से लोगों को है ख़तरा?

जिन लोगों को दिल की बीमारी, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई से पीड़ित हैं और जिनकी लाइफस्टाइल थोड़ी अस्त-व्यस्त के साथ खानपान खराब है उन्हें एक्सरसाइज के दौरान कुछ खास चीजों का पालन करना चाहिए.  उन्हें व्यायाम करते समय बहुत सावधान रहना चाहिए. हालांकि, यह जोखिम भी तभी होता है जब आप बहुत अधिक व्यायाम करते हैं. खासकर, उन लोगों में जो अचानक काफी हेवी वर्कआउट करना शुरू कर देते हैं.

दिल को हेल्दी रखने के लिए कितने घंटे एक्सरसाइज करना चाहिए?

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के गाइडलाइन के अनुसार हार्ट एक्सपर्ट के मुताबिक हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट की तेजी से एक्सरसाइज करना चाहिए. व्यायाम या प्रतिदिन 75 मिनट व्यायाम करने की सलाह देते हैं. इसमें तेज चलना, साइकिल चलाना, तैराकी या शक्ति प्रशिक्षण जैसी गतिविधियां शामिल हैं.

एक्सरसाइज करते समय ये सावधानियां बरतें

धीरे-धीरे शुरू करें: अगर आपने अभी-अभी व्यायाम करना शुरू किया है. तो आपको यह व्यायाम धीरे-धीरे करना चाहिए. आपको तुरंत अपनी गति नहीं बढ़ानी चाहिए.

अपने शरीर की सुनें: अगर आपको सीने में दर्द, चक्कर आना या सांस लेने में तकलीफ महसूस हो, तो तुरंत रुक जाएं.

ये भी पढ़ें: एनर्जी का पावर हाउस है दूध-मखाना, रोज खाना शुरू कर दें तो नहीं होंगे ये दिक्कतें

डॉक्टर से सलाह लें: हृदय रोग से पीड़ित लोगों को कसरत शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. सही तरीके से किए जाने पर, व्यायाम हृदय को मजबूत करता है, रक्त परिसंचरण में सुधार करता है और लंबे समय में दिल के दौरे के जोखिम को कम करता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें:क्या आपको भी लग गई है बार-बार हाथ धोने वाली आदत? जान लें ये कितना सही

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget