एक्सप्लोरर

Healthy Diet For Old People: जरूरत से ज्यादा खाना सेहत के लिए खतरनाक, वृद्ध लोग अपनी 'फूड डाइट' का ऐसे रखें ख्याल

अगर आपकी उम्र 50 से ज्यादा है तो आपको ऐसे आहार के सेवन से परहेज करना चाहिए, जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाएं. आइए जानते हैं कि वृद्ध लोगों को अपनी फूड डाइट कैसी रखनी चाहिए.

Healthy Diet Plan For Old People: उम्र बढ़ने के साथ-साथ डाइट में बदलाव करना भी जरूरी होता है. क्योंकि उम्र बढ़ने पर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और शुगर सहित कई बीमारियां शरीर को परेशान करने लगती हैं. बुढ़ापा शरीर में कमजोरी का कारण बनता है, जिसकी वजह से ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है. इसके अलावा, कई स्वास्थ्य समस्याएं दिक्कतों को और ज्यादा बढ़ा देती हैं. अगर आपकी उम्र 50 से ज्यादा है तो आपको ऐसे आहार के सेवन से परहेज करना चाहिए, जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाएं. आइए जानते हैं कि वृद्ध लोगों को अपनी डाइट कैसी रखनी चाहिए. 

1. पोषक तत्वों से भरपूर आहार खाएं: 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को पोषक तत्वों से भरपूर आहार खाना चाहिए, जैसे- फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और लो फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट आदि. इन्हें खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में पोषण मिलेगा और ऊर्जा की कमी की समस्या दूर होगी. ये फूड आइटम्स जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. 

2. नमक और चीनी कम खाएं: वृद्ध लोगों के लिए जरूरत से ज्यादा नमक और चीनी का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है. ज्यादा चीनी खाने से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है और डायबिटीज की बीमारी हो सकती है. जबकि ज्यादा नमक खाने से दिल की बीमारी, अल्जाइमर, फैटी लिवर, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और खराब कोलेस्ट्रॉल की समस्या पैदा हो सकती है. वृद्ध लोगों को अपनी डाइट में कम नमक और कम चीनी वाला भोजन शामिल करना चाहिए. 

3. फाइबर से भरपूर आहार खाएं: फल, सब्जियों और साबुत अनाज जैसे फाइबर से भरपूर फूड आइटम्स खाने से वृद्ध लोगों को रोजाना मल त्याग करने में आसानी रहती है और उनका पेट भी साफ रहता है. इसके अलावा, खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में भी मदद मिल सकती है. 

4. हाइड्रेटेड रहें: वृद्धावस्था में शरीर में पानी की कमी के बहुत ही गंभीर परिणाम हो सकते हैं. इसलिए खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. आप चाहें तो पानी से भरपूर फलों और सब्जियों का चुनाव भी कर सकते हैं.

5. ओवरइटिंग करने से बचें: वृद्ध लोगों को भी ज्यादा भोजन करने से बचना चाहिए. हमेशा अपनी क्रेविंग से थोड़ा कम खाना खाएं. जितनी जरूरत हो, सिर्फ उतना ही खाना खाएं. ज्यादा खाना खाने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश क्यों? भारत के इस 'हैप्पीनेस लिस्ट' में पीछे होने की क्या है वजह?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
Shamonda Virus: फ्रांस में फैला शमोंडा वायरस, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा
फ्रांस में फैला शमोंडा वायरस, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
राहुल-जायसवाल फ्लॉप, न्यूजीलैंड के खिलाफ भयंकर मुश्किल में टीम इंडिया, पडिक्कल ने संभाला
राहुल-जायसवाल फ्लॉप, न्यूजीलैंड के खिलाफ भयंकर मुश्किल में टीम इंडिया
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget