एक्सप्लोरर

तेज बुखार आने पर बड़बड़ाने क्यों लगते हैं लोग? जानें दिमाग पर कितना पड़ता है असर

बुखार में बड़बड़ाना अजीब जरूर लगता है, लेकिन ये शरीर का एक साइंटिफिक रिएक्शन है. जब शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो यह दिमाग पर असर डालने लगता है.

Mumbling in High Fever : तेज बुखार होने पर अक्सर कई लोग बड़बड़ाने लगते हैं. कुछ लोग तो अजीब-अजीब बातें करने लगते हैं. उनकी आंखें खुली होती हैं लेकिन बात समझ नहीं आती. ये देखकर परिवार वाले घबरा भी जाते हैं, लेकिन सवाल ये है कि ऐसा क्यों होता है, इसका दिमाग पर कितना असर पड़ता है. चलिए जानते हैं, इस बड़बड़ाने वाली 'फीवर मिस्ट्री' के पीछे का साइंटिफिक कारण...

बुखार से बढ़ता है बॉडी टेम्परेचर, होती है उलझन

जब शरीर को तेज इंफेक्शन होता है जैसे वायरल, बैक्टीरियल इंफेक्शन, तो इम्यून सिस्टम (Immune System) एक्टिव हो जाता है। इससे बॉडी का नॉर्मल टेम्परेचर (98.6°F) बढ़कर 102°F, 103°F या उससे भी ज्यादा हो जाता है. जैसे-जैसे टेम्परेचर बढ़ता है, तब शरीर ही नहीं दिमाग भी ओवरहीट होने लगता है. जब ये बढ़ा हुआ तापमान ब्रेन तक पहुंचता है, तो वहां की केमिस्ट्री डिस्टर्ब हो जाती है.

न्यूरॉन्स यानी जो सोचने-समझने का काम करते हैं, उनमें समस्याएं होने लगती हैं. इसकी वजह से व्यक्ति अजीब-अजीब बातें करने लगता है, जो सुनने वालों को डरावनी या हंसी वाली लग सकती हैं. ये डिलीरियम (Delirium) कहलाता है, जिसमें इंसान को भ्रम होने लगता है और वो सच-झूठ में फर्क नहीं कर पाता.कुछ केस में लोग नाम तक भूल जाते हैं और कई बार जोर-जोर से बोलने लगते हैं.

तेज बुखार दिमाग पर कैसे असर डालता है

1. तेज बुखार (High Fever) से न्यूरोट्रांसमीटर्स में गड़बड़ी आ सकती है. इससे सोचने-समझने की क्षमता कुछ देर के लिए बिगड़ जाती है.

2. कुछ लोगों को तेज बुखार में ऐसा लगता है जैसे वो कुछ देख या सुन रहे हों जो असल में है ही नहीं. इसे फीवर डिलीरियम कहा जाता है.

3. बुखार में शरीर थका होता है, दवा का असर होता है और दिमाग आधा सोया-आधा जागा होता है. इसी बीच कुछ लोग बड़बड़ाने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: पॉपकॉर्न लंग से लेकर पॉपकॉन ब्रेन तक, जानें क्या हैं ये अजीब बीमारियां

तेज बुखार में कौन-कौन सी समस्याएं होती हैं

खुद से बात करना

कोई पुरानी याद बार-बार दोहराना

किसी को आवाज देना

अचानक डर जाना या चिल्लाना

कुछ दिखने का दावा करना जो मौजूद नहीं होता

कुछ भी बड़बड़ाना

 

कब हो जाएं अलर्ट

104°F से ज्यादा बुखार

लगातार बड़बड़ाना या जवाब ना देना

शरीर में झटके आना

भ्रम की स्थिति या चेतना में कमी

तेज बुखार होने पर क्या करना चाहिए

बुखार को जल्दी कंट्रोल करें

ठंडी पट्टी का इस्तेमाल करें

डॉक्टर की सलाह से सही दवा और डोज लें

आराम करें और ज्यादा से ज्यादा लिक्विड लें.

मरीज को अकेला ना छोड़ें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें..

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों पर अटैक करती हैं ये 3 बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान!

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget