एक्सप्लोरर

बाजार का पीला नहीं, खाएं घर का बना सफेद मक्खन, सेहत को मिलेंगे फायदे ही फायदे, आपके आसपास भी नहीं फटकेंगी बीमारियां

घर पर दूध से बना मक्खन ज्यादा फायदेमंद और सेहतमंद होता है. बाजार और घर दोनों पर मिलने वाला मक्खन दूध से ही बना होता है लेकिन सफेद मक्खन ज्यादा अच्छा माना जाता है. कई तरह की बीमारियां दूर हो सकती हैं.

White Butter Benefits : आजकल घर पर बने सफेद मक्खन की बजाय ज्यादातर लोग बाजार से पैकेट बंद पीले मक्खन का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि वे हेल्दी मक्खन खाकर अपनी सेहत बना रहे हैं लेकिन शायद वे लोग नहीं जानते कि घर पर दूध से बना मक्खन (White Butter Benefits) ज्यादा फायदेमंद और सेहतमंद होता है. बाजार और घर दोनों पर मिलने वाला मक्खन दूध से ही बना होता है लेकिन सफेद मक्खन ज्यादा फायदेमंद क्यों है, आइए जानते हैं...
 
वेट लॉस में मददगार
पीले मक्खन की तुलना में सफेद मक्खन में फैट और कैलोरी कम होती है. इसलिए वजन कम करने की सोच रहे हैं तो अपनी डाइट में पीले मक्खन की जगह सफेद मक्खन शामिल करना बेहतर माना जाता है. सफेद मक्खन उनकी सेहत के लिए भी अच्छा होता है.
 
हेल्दी बना रहेगा हार्ट
सफेद मक्खन में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड जैसे हेल्दी फैट होते हैं. यह दिल की सेहत को दुरुस्त रखने का काम करता है. हार्ट की बीमारियों का जोखिम कम करने के लिए सफेद मक्खन खाना चाहिए. यह शरीर में गुड कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी बढ़ाने का काम करते हैं. जिससे हार्ट हेल्दी होता है.
 
पाचन बेहतर बनाए
सफेद मक्खन प्रोबायोटिक्स से भरपूर होते हैं, जो डाइजेस्टिव हेल्थ को अच्छा मानते हैं. प्रोबायोटिक्स आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है, जिससे पाचन बेहतर बनता है. इसलिए सफेद मक्खन ज्यादा फायदेमंद होता है.
 
बाल-त्वचा बनाए हेल्दी
सफेद मक्खन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. ये त्वचा और बालों के लिए अच्छा माना जाता है. एंटीऑक्सीडेंट तत्व कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने में मदद करते हैं, जो उम्र बढ़ने के साथ त्वचा और बालों की समस्याओं का कारण बनती है.
 
पोषक तत्वों का खजाना
सफेद मक्खन विटामिन से भरपूर होता है. इसमें विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये सभी पोषक तत्व हम सभी के शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं. इनके सेवन से कई तरह के फायदे मिलते हैं.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Viruses Reactivated After Covid: कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget