एक्सप्लोरर

Cake Causes Cancer: केक पर लगी किस चीज से कैंसर का खतरा, हो जाएं सावधान, वरना...

Cake Side Effects : कर्नाटक में फूड डिपार्टमेंट की जांच में पता चला है की जुटाए गए केक में सनसेट येलो FCF, एल्यूरा रेड मिलाया जा रहा है. केक का कलर अच्छा रखने के लिए इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है.Alth, cakexcancer

Cake Side Effects : बर्थडे हो या कोई सेलिब्रेशन केक (Cake) के बिना अधूरा माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं केक खाने से कैंसर (Cancer) हो सकता है. कर्नाटक में फूड सेफ्टी एंड क्वालिटी डिपार्टमेंट ने दुकानों से केक के कुछ सैंपल की जांच की, जिनमें से ज्यादातर में आर्टिफिशियल कलर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं.

दरअसल, केक बनाने के लिए सैकरीन जैसे आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का यूज होता है, जो खतरनाक होते ही हैं, अब मिलाए जाने वाले कलर भी इस खतरनाक बीमारी का कारण बन सकते हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि केक पर लगी किस चीज से कैंसर का खतरा है. यहां जानिए...

यह भी पढ़ें : शरीर में दिनभर बना रहता है दर्द तो नजरअंदाज करने की न करें गलती, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक

केक की कौन सी चीज से कैंसर का खतरा

कर्नाटक में फूड डिपार्टमेंट की जांच में पता चला है की जुटाए गए केक में सनसेट येलो FCF, एल्यूरा रेड मिलाया जा रहा है. केक का कलर अच्छा रखने के लिए इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है. ये कलर कार्सी जेनिक एजेंट्स होते हैं जो कैंसर की वजह बन सकते हैं.

सनसेट येलो FCF कितना खतरनाक

केक के सैंपल में सनसेट येलो एफसीएफ पाया गया है, जो बेहद खतरनाक हो सकता है, क्योंकि यह एक सिंथेटिक कलह है, जिसका इस्तेमाल फूड्स का रंग बढ़ाने में किया जाता है. इसे लेकर कई रिसर्च भी हो चुके हैं. इससे कैंसर हो सकता है. हालांकि, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अध्ययनों ने सनसेट येलो एफसीएफ से कैंसर का खतरा नहीं पाया गया है लेकिन अगर केक में तय मात्रा से ज्यादा केमिकल मिलाए जा रहे हैं तो यह कैंसर का कारण बन सकता है.

यह भी पढ़ें : कितनी तेजी से बढ़ते हैं कैंसर सेल्स? ये होता है पूरा प्रोसेस

केक में मिलाई जाने वाली इन चीजों से भी कैंसर का खतरा

सनसेट येलो एफसीएफ के अलावा केक में एल्यूरा रेड, पोंसो4R, टारट्राजिन और कारमोइसिन जैसी चीजें भी मिलाई जा रही हैं, जो कैंसर का खतरा बढ़ा सकती हैं. इनके अलावा इन चीजों से मेंटली और फिजकली प्रॉब्लम्स भी बढ़ रही है. अगर इससे न बचा जाए तो शरीर कई खतरनाक बीमारियों से घिर सकता है. इन सभी के अलावा केक बनाने में सिंथेटिक स्वीटनर का भी धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है, जो मोटपा, डायबिटीज और कैंसर के लिए जिम्मेदार हो सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए कहीं आप भी तो नहीं जलाते मॉस्किटो कॉइल? तो पहले जान लें इसके नुकसान

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Processed Food Health Risks: पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
20-20-20 Rule: दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा
दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा
Brain Cancer: ब्रेन कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, Vitamin B12 थैरेपी ने दिखाया कमाल
ब्रेन कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, Vitamin B12 थैरेपी ने दिखाया कमाल

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
Embed widget