एक्सप्लोरर

बेहत खतरनाक है साइकोटिक ब्रेकडाउन, कई सेलिब्रिटीज भी हो चुके हैं शिकार, जानें लक्षण,बचाव और इलाज

साइकोटिक ब्रेकडाउन की वजह से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं. इस डिसऑर्डर की चपेट में आने वालों को भी नहीं पता होता कि वे इस तरह की स्थितियों से गुजर रहे हैं.

Psychotic Breakdown : एक ऐसी स्थिति जब किसी व्यक्ति का वास्तविकता से पूरी तरह संपर्क टूट जाता है, साइकोटिक ब्रेकडाउन (Psychotic Breakdown) कहलाता है. यह एक तरह का नर्वस ब्रेकडाउन है. हाल ही में अमेरिकी सिंगर लेडी गागा ने एक डॉक्यूमेंट्री 'द मी यू कांट सी' में अपनी इस बीमारी के कुछ हिस्से को शेयर करते हुए बताया कि जब उनकी उम्र 19 साल थी, तब एक संगीत निर्माता ने दुष्कर्म किया और धमकी दी कि मुंह खोलने पर संगीत से हमेशा दूर कर देगा. इसके बाद लेडी गागा को कुछ भी याद नहीं.  क्योंकि वे साइकोटिक ब्रेक की चपेट में आ गई थीं. लेडी गागा बताती हैं कि ऐसा पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD ) की वजह से हुआ था. जिससे वह लंबे समय तक जूझती रहीं. आइए जानते हैं क्या है पीटीएसडी , इसके लक्षण और बचने के उपाय...
 
पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर के लक्षण
कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं, जिनके लक्षण ही नजर नहीं आते हैं. सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि पीड़ित को भी पता नहीं होता कि वह डिसऑर्डर की चपेट में है. ऐसे में इलाज काफी मुश्किल होता है. ऐसा मानसिक स्थिति में ही होता है. पीटीएसडी भी ऐसा ही एक डिसऑर्डर होता है. जिसे समझना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. अमेरिकी पॉप स्टार केशा भी साइकोटिक ब्रेक से गुजर चुकी हैं. उन्होंने कबूल भी किया कि वह पागलों जैसा महसूस करती थीं. हर दिन अकेले में दो घंटे तक रोती रहती थीं, फिर सामान्य हो जाती थीं.
 
साइकोटिक ब्रेक में क्या होता है
केशा बताती हैं कि वह खुद को जरूरत से ज्यादा इमोशनल पाती थीं. हर छोटी-छोटी बात पर रोना आ जाता था और जरूरत से ज्यादा थकान लगती थी. तब उनका दिमाग शून्य हो जाता था. ऐसे में सावधान होने की जरूरत है. क्योंकि इसका असर पर्सनल लाइफ पर भी पड़ता है. इस बीमारी में बिना कारण ही चिंता और तनाव होता है. साइकोटिक ब्रेक आसपास की चीजों पर ध्यान नहीं देने देता और भावनाओं पर नियंत्रण करना कठिन हो जाता है. इससे बाहर निकलने के लिए किसी चीज से ब्रेक लेना जरूरी हो जाता है. अगर ऐसा नहीं किया तो यह हानिकारक हो सकता है. इस कंडीशन में मानसिक इलाज की जरूरत होती है.
 
साइकोटिक ब्रेकडाउन का कारण
इस डिसऑर्डर के एक नहीं कई कारण हो सकते हैं. इनमें हेल्थ, आनुवांशिकी, शारीरिक बीमारी, नींद की कमी और शराब-सिगरेट, नशीली चीज या गलत दवाईयों का सेवन, ज्यादा उम्र में अल्जाइमर या मानसिक भ्रम जैसी स्थितियां शामिल हैं. 
 
साइकोटिक ब्रेकडाउन से बचाव
इस तरह के डिसऑर्डर से बचने के लिए अपनी बिजी लाइफस्टाइल में से कुछ पल अपने लिए निकालना चाहिए. ऐसा करने से शरीर को आराम मिलता है और वह बेहतर तरीके से काम कर सकता है. फोकस और एकाग्रता खोने पर ब्रेक लेना बेहद जरूरी है. आजकल सोशल मीडिया पर तनाव का कारण बन रहा है, इसकी वजह से मानसिक थकान और डिप्रेशन बढ़ रही है. ऐसे में काम से कुछ दिन की दूरी जरूरी हो जाती है. लाइफस्टाइल को बेहतर बनाकर इस डिसऑर्डर से बच सकते हैं.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Kidney Health Tips:दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget