एक्सप्लोरर

जानें क्यों किडनी के लिए खतरनाक है बढ़ा हुआ क्रिएटिनिन, ये होता क्या है, कैसे करें कंट्रोल

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पुरुषों के लिए 0.7 से 1.3 mg/dL और महिलाओं के लिए 0.6 से 1.1 mg/dL क्रिएटिनिन नॉर्मल माना जाता है. इससे ज्यादा का स्तर खतरनाक माना जाता है.

Kidney Creatine: किडनी शरीर का अहम अंग है. इसका काम खून को फिल्टर कर गंदगी बाहर निकालना है. किडनी रोजाना करीब 180 लीटर तक खून साफ करती है. हालांकि, किडनी का काम इससे भी ज्यादा है. वह शरीर के लिक्विड और इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने का काम करती है. यही कारण है कि किडनी की छोटी सी समस्या भी पूरे शरीर को प्रभावित कर सकती है. आजकल खराब लाइफस्टाइल और गड़बड़ खानपान की वजह से किडनी से जुड़ी कई बीमारियां फैल रही हैं. इसकी वजह से ब्लड में क्रिएटिनिन का लेवल बढ़ रहा है, जिससे काफी समस्याएं हो सकती हैं.
 
क्रिएटिनिन क्या होता है
क्रिएटिनिन एक अपशिष्ट पदार्श होता है, जो भोजन में प्रोटीन के पाचन और मांसपेशियों के ऊतकों के ब्रेकडाउन से बनता है. किडनी खून से इसे फिल्टर कर यूरीन के जरिए शरीर से बाहर निकाल देती है. हालांकि, जब ये ज्यादा हो जाती है तो किडनी को नुकसान पहुंचाने लगती है. ऐसे में जब भी ब्लड टेस्ट में क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ा रहे तो सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से किडनी फेलियर जैसी जानलेवा समस्याएं भी हो सकती हैं.
 
क्रिएटिनिन बढ़ने का कारण
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पुरुषों के लिए 0.7 से 1.3 mg/dL और महिलाओं के लिए 0.6 से 1.1 mg/dL क्रिएटिनिन नॉर्मल माना जाता है. इससे ज्यादा का स्तर खतरनाक माना जाता है. खानपान में गड़बड़ी, मांस का ज्यादा सेवन, कुछ तरह की दवाईयों की वजह से ब्लड में क्रिएटिनिन बढ़ सकता है.
 
क्रिएटिनिन को लेकर क्या सावधानी रखें
कई अध्ययनों में पाया गया है कि कुछ तरह के सप्लीमेंट्स क्रिएटिनिन के स्तर को बढ़ा सकते हैं. इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी सप्लीमेंट्स नहीं लेना चाहिए. एथलीट और बॉडी-बिल्डर जो सप्लीमेंट्स लेते हैं, उनसे क्रिएटिनिन की मात्रा बढ़ सकती है. हाई क्रिएटिनिन स्तर वालों को ऐसे प्रोडक्ट्स से बचना चाहिए, जिनमें पहले से ही क्रिएटिनिन ज्यादा हो. 2014 के एक अध्ययन में बताया गया कि रेड मीट के ज्यादा सेवन से भी क्रिएटिनिन बढ़ सकता है, क्योंकि रेड मीट में नेचुरली क्रिएटिन पाया जाता है, जिसे पकाने से क्रिएटिन का ब्रेकडाउन होकर क्रिएटिनिन बन जाता है. इसलिए रेड मीट और मछलियां खाने से बचना चाहिए.
 
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Coffee Side Effect: दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget