एक्सप्लोरर

Myths Vs Facts: 40 के बाद ही करानी चाहिए हार्ट की जांच–कम उम्र में फिक्र करने की जरूरत नहीं? जानें सच

दिल का ख्याल हर उम्र में रखना पड़ता है. आज जब युवाओं में तेजी से हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ रहा है, तब इसकी ज्यादा जरूरत है. दिल जितना मजबूत और स्वस्थ होगा, जिंदगी उतनी ही आसान और हेल्दी रहती है.

Heart Disease Myths : लंबे समय से माना जाता आ रहा है कि उम्र के साथ हमारा दिल भी बूढ़ा होता है, इसलिए उम्र बढ़ने के साथ हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है. हालांकि, बीते कुछ सालों में युवाओं को आ रहे हार्ट अटैक और स्ट्रोक्स ने हर किसी को हैरान कर दिया है. अब सिर्फ बुजुर्ग, कमजोर या बीमार लोगों को ही नहीं बल्कि स्वस्थ और युवाओं को भी इसका खतरा है.

डॉक्टर सलाह देते हैं कि सही उम्र में हार्ट का चेकअप करवाने से इसके खतरों से बच सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या कम उम्र में भी हार्ट की जांच की फिक्र करनी चाहिए...

Myth : बुजुर्गों और युवाओं में हार्ट अटैक का कारण एक जैसा ही होता है

Fact : आमतौर पर दिल की समस्याएं बड़ी उम्र में होती हैं, क्योंकि उम्र बढ़ने पर शरीर के अंग कमजोर होते जाते हैं और उन्हें काम करने में दिक्कतें आने लगती हैं. दिल जब बूढ़ा होता है तो उस पर बाकी अंगों का बोझ भी पड़ता रहता है. ऐसे में यह ट्रिगर हो सकता है. ज्यादा उम्र में हार्ट डिजीज दिल के बूढ़े और कमजोर होने की वजह से होती है, जबकि युवाओं का दिल समय से पहले बूढ़ा हो जाता है. इसका कारण लाइफस्टाइल, हेल्थ कंडीशंस, इनवायरमेंट फैक्टर्स हो सकते हैं. 

Myth : 40 के बाद ही करानी चाहिए हार्ट की जांच

Fact : हमारे शरीर का केंद्र दिल है.जब तक यह धड़कता है जिंदगी रहती है. यह जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही नाजुक भी. इसकी सेहत 40 के बाद ही नहीं बल्कि किसी भी उम्र में बिगड़ सकती है.  कार्डियो मेटाबोलिक इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर 5 में से 1 हार्ट अटैक का मरीज 40 साल से कम का है. ऐसे में हार्ट के खतरों से बचने के लिए उम्र बढ़ने का इंतजार नहीं करना चाहिए. कम उम्र में ही इसकी जांच से हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं.

Myth :  18 साल की उम्र में करा हार्ट की जांच करवा लेनी चाहिए

Fact : हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि देश में हर किसी को 18 से 20 साल की उम्र में अपने हार्ट की जांच करवा लेनी चाहिए. लिपिड प्रोफाइल यानी कोलेस्‍ट्रॉल जैसी जांच आपको आने वाले खतरों से आगाह करती है. वहीं, 40 साल की उम्र के बाद रूटीन चेकअप करवानी चाहिए, जिससे किसी भी रिस्क को टाला जा सके.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : सुबह, शाम या फिर रात... कब करना चाहिए डायबिटीज का टेस्ट, दिख जाएगा सटीक रिजल्ट

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget