एक्सप्लोरर

Paralysis: तेजी से वजन घटाने की सनक चढ़ी है तो हो जाएं सावधान, ये दवाइयां बना सकती हैं पेट के लकवे का शिकार

यूनिवर्सिटी ऑफ कंसास ने वाशिंगटन में डाइजेस्टिव डिजीज वीक 2024 कांफ्रेंस में चौंकाने वाली स्टडी पेश की है.जिसमें दावा किया गया है कि डायबिटीज और वजन घटाने वाली दवाईयां पेट के लिए खतरनाक हो सकती हैं.

Abdominal Paralysis : वजन कम करने और डायबिटीज से छुटकारा पाने के लिए दवाईयां लेने वाले सावधान हो जाएं, क्योंकि इससे पेट में लकवा हो सकता है. एक स्टडी में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है. जिसमें बताया गया है कि ओजेंपिक (Ozempic) या वीगोभी जैसी डायबिटीज और वेट लॉस वाली दवाईयां बेहद हानिकारक हैं.

इससे पेट में लकवे (Stomach Paralysis) का खतरा बढ़ता है, जिसे गैस्ट्रोपैरेसिस कहते हैं. ऐसी कंडीशन में पेट की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और खाना सही तरह पच नहीं पाता है. आइए जानते हैं क्या है यह स्टडी और पेट का लकवा कितना खतरनाक...

इन दवाईयों से पेट में हो सकता है लकवा
रिसर्चर का कहना है कि, वजन घटाने वाली वेगोवी मेडिसिन अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) से मंजूरी मिली है, जबकि ओजेंपिक पहले से अप्रूव्ड दवा है. इसका इस्तेमाल टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है.

हालांकि, कभी-कभी ओजेंपिक वजन कम करने के लिए भी लिया जाता है. दोनों दवाएं प्रोटीन सेमाग्लूटाइड के इंजेक्शन हैं, जो हार्मोन ग्लूकागन-जैसे पेप्टाइड-1 (GLP-1) की तरह ही हैं. ये दवाईयां मतली, उल्टी और दस्त जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का कारण हैं. 

क्या है नई स्टडी
TOI की खबर के अनुसार, यूनिवर्सिटी ऑफ कंसास ने इस स्टडी की जानकारी वाशिंगटन में डाइजेस्टिव डिजीज वीक 2024 कांफ्रेंस में दी. दावा किया गया है कि डायबिटीज और मोटापे से पीड़ित 3 लाख लोगों में 1.65 लाख लोगों ने वीगोभी या ओजेंपिक की दवा ली थी. जिसमें पाया गया कि यह दवा पेट को तेजी से खाली कर देता है और इंसुलिन प्रोडक्शन स्लो कर देती है. 

क्या हैं साइड इफेक्ट्स 
इस स्टडी को करने वाली टीम के प्रमुख शोधकर्ता और यूनिवर्सिटी ऑफ कंसास में मेडिसीन विभाग में प्रोफेसर डॉ. प्रतीक शर्मा ने इन दवाईयों के फायदे की भी बात की. उन्होंने भले ही इन दवाईयों के फायदे सामने आ चुके हैं लेकिन इसके नुकसान के बारें में भी जानना जरूरी है. बिना डॉक्टर की सलाह के इन दवाईयों को नहीं लेना चाहिए. 

पेट का लकवा क्या होता है
पेट के लकवे को ही गैस्ट्रोपेरेसिस (Gastroparesis) कहते हैं. इसमें आंत की मांसपेशियां कमजोर हो जाते हैं. आंत का मूवमेंट कमजोर हो जाता है. जिसकी वजह से खाना सही तरह पच नहीं पाता है. इसमें पेट हमेशा भरा-भरा सा लगा रहता है और जल्दी खाली नहीं होता है. इन दवाईयों की वजह से उल्टी, मतली, पेट फूलना, पेट में दर्द, हमेशा पेट भरा रहना, एसिड रिफलेक्स, भूख की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

हेल्थ इस गंभीर बीमारी का शिकार हैं 4 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, ज्यादातर इसके खतरे से अंजान, जानें इसके लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
Xप्लेन: क्या 'बेस्ट बिफोर' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक देना चाहिए? जानें हर तारीख के मायने
क्या 'बेस्ट बिफोर', 'यूज्ड बाय' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक दें?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget