एक्सप्लोरर

पेशाब के रंग ही नहीं गंध से भी पता चलती है बीमारी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहें इग्नोर?

पेशाब के रंग और गंध को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है. यह कई बार गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है. थोड़ी सी समझदारी और सावधानी आपको गंभीर बीमारियों से समय रहते बचा सकती है.

Urine Smell Health Alert : पेशाब सिर्फ एक वेस्ट नहीं, बल्कि आपकी हेल्थ का इंडिकेटर है. क्या आपने कभी गौर किया है कि आपके पेशाब का रंग या गंध कुछ अलग सी लग रही है.अगर नहीं, तो अब से ध्यान देना शुरू कर दीजिए, क्योंकि ये छोटे-छोटे बदलाव आपके शरीर में होने वाली किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकते हैं. यूरिन (Urine) शरीर की हेल्थ की जानकारी देता है. इसलिए इसकी अनदेखी न करें. आइए जानते हैं पेशाब के रंग और गंध से कैसे पता करें अंदर कोई बीमारी तो नहीं पनप रही है...

पेशाब का रंग क्या कहता है

1. हल्का पीला या स्ट्रॉ कलर बताता है कि शरीर सामान्य, हेल्दी और हाइड्रेटेड है.

2. गाढ़ा पीला रंग पानी की कमी का संकेत देता है.

3. नारंगी रंग लिवर या गॉलब्लैडर की परेशानी, जैसे जॉन्डिस या हेपेटाइटिस का लक्षण हो सकता है. कुछ दवाइयों की वजह से भी ऐसा हो सकता है.

4. भूरा या चाय जैसा रंग सीरियस अलार्म देती है. यह लिवर फेल्योर, किडनी प्रॉब्लम्स या मसल्स ब्रेकडाउन से जुड़ा हो सकता है. ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

5. गुलाबी या लाल रंग खून से जुड़ी समस्या का संकेत होता है. यह किडनी स्टोन, यूरिनरी इंफेक्शन या ब्लैडर कैंसर के रिस्क का लक्षण भी हो सकता है.

6. नीला या हरा रंग होना काफी रेयर है लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह कुछ दवाओं, फूड डाई या मेटाबॉलिक डिसऑर्डर की वजह से हो सकता है.

पेशाब की गंध किस बीमारी का संकेत देता है

1. तेज, बदबूदार पेशाब

यह यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) का पहला लक्षण हो सकता है. इसका मतलब इस बीमारी की शुरुआत से हो सकता है. इसमें जलन, बार-बार पेशाब आने जैसी समस्याएं भी साथ में ही हो सकती हैं.

2. थोड़ी मीठी सी गंध

पेशाब अगर इस तरह से गंध देना शुरू करे तो संभल जाइए, क्योंकि यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है. पेशाब में शुगर की मात्रा बढ़ने पर ऐसा होता है. तुरंत डॉक्टर के पास जाकर ब्लड शुगर टेस्ट कराएं.

3. मछली जैसी गंध

अगर पेशाब की गंध मछली जैसी आने लगे तो यह  Trimethylaminuria नाम की एक रेयर बीमारी का लक्षण हो सकता है. शरीर से टॉक्सिन सही से ब्रेक नहीं हो पाने पर यह बीमारी होती है. इसमें पेशाब, पसीना और सांस से गंध आती है.

4. दवाइयों और विटामिन की गंध

यह नॉर्मल हो सकती है, बी-कॉम्प्लेक्स या एंटीबायोटिक्स लेने के बाद ऐसी गंध आ सकती है. इसमें घबराने की जरूरत नहीं है.

कब हो जाएं अलर्ट

पेशाब में जलन या दर्द 2-3 दिन से ज्यादा बना रहे तो

पेशाब में खून

बार-बार पेशाब आना

पेशाब की अजीब गंध

रेट और गंध का लगातार बदलाव

क्या करना चाहिए

दिनभर में कम से कम 8 ग्लास पानी पिएं

साफ-सफाई का ध्यान रखें

बहुत ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड से बचें

नियमित हेल्थ चेकअप कराएं

पेशाब के रंग और गंध पर नज़र रखें

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :तेज बखार के साथ लग रही है ठंड तो इस बीमारी के हैं लक्षण, तुरंत करें ये काम

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'अगर दोष साबित हुआ तो खुद की गर्दन काट लूंगा', रेप का आरोप लगने पर बोले यूट्यूबर शादाब जकाती
'अगर दोष साबित हुआ तो खुद की गर्दन काट लूंगा', रेप का आरोप लगने पर बोले यूट्यूबर शादाब जकाती
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
Friday Box Office: फ्राइडे को 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' का रहा जलवा, जानें 'वध 2'- 'भाभीजी आप घर पर हैं' सहित बाकी फिल्मों का हाल
फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी बॉर्डर 2, 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन

वीडियोज

India US Trade Deal: ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री का विपक्ष पर हमला | Donlad Trump | PM Modi
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Ola Uber Strike | T20 World Cup | Pappu Yadav Arrest | Janakpuri
Pappu Yadav Arrested: पुलिस कस्टडी में बिगड़ी तबीयत...क्या सच हुई पप्पू यादव की भविष्यवाणी? |Patna
PM Modi In Malaysia: मलेशिया दौरे के लिए रवाना हुए PM Modi | Breaking | ABP News
Top News: अभी की बड़ी खबरें | Ola Uber Strike | T20 World Cup 2026 | Pappu Yadav Arrest |Janakpuri

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'अगर दोष साबित हुआ तो खुद की गर्दन काट लूंगा', रेप का आरोप लगने पर बोले यूट्यूबर शादाब जकाती
'अगर दोष साबित हुआ तो खुद की गर्दन काट लूंगा', रेप का आरोप लगने पर बोले यूट्यूबर शादाब जकाती
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
Friday Box Office: फ्राइडे को 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' का रहा जलवा, जानें 'वध 2'- 'भाभीजी आप घर पर हैं' सहित बाकी फिल्मों का हाल
फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी बॉर्डर 2, 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
India-US Trade Deal: 'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
India-Bangladesh Relations: संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
India US Interim Trade Deal: भारत की जिन चीजों पर जीरो टैरिफ, वे अमेरिका में कितने की बिकेंगी? एक नजर में देखें पूरी लिस्ट
भारत की जिन चीजों पर जीरो टैरिफ, वे अमेरिका में कितने की बिकेंगी? एक नजर में देखें पूरी लिस्ट
युवाओं के लिए खुशखबरी, इंडियन रेलवे में जल्द हो सकती हैं 1.5 लाख पदों पर भर्ती; पढ़ें डिटेल्स
युवाओं के लिए खुशखबरी, इंडियन रेलवे में जल्द हो सकती हैं 1.5 लाख पदों पर भर्ती; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget