एक्सप्लोरर

Overweight ही नहीं Underweight होना भी हो सकता है खतरनाक, घेर सकती हैं ये पांच बीमारियां

सेहत के लिए मोटापा और पतला होना दोनों खतरनाक हैं. पतला होने से कई तरह की गंभीर समस्याएं अपना शिकार बना सकती हैं. इसके लिए बताया गया है कि एक स्वस्थ इंसान का BMI कितना होना चाहिए.

Underweight Health Problems : मोटापा सेहत की एक गंभीर समस्या है. खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से ये तेजी से बढ़ रही है. इसके कारण कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है. हार्ट डिजीज, डायबिटीज, फैटी लिवर की समस्या मोटापे की वजह से हो सकती है. इन बीमारियों की वजह से शरीर परेशानी में आ जाता है और लाइफटाइम दवाइयों पर चलना पड़ता है. हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि पतला होना फायदेमंद होता है. मोटापे की तरह पतला होना भी खतरनाक (Underweight Side Effects) हो सकता है. इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. आइए जानते हैं...

शरीर का कितना मोटा होना जरूरी

दरअसल, बॉडी की लंबाई और वजन के अनुपात से बॉडी मास इंडेक्स (BMI) काउंट निकाला जाता है. सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (Center for Disease Control and Prevention) के अनुसार, एक स्वस्थ इंसान का BMI काउंट 18.5 से 24.9 तक होना चाहिए.इससे कम होने पर अंडरवेट की कैटेगरी में आ जाते हैं. जिसके कई नुकसान हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: WHO की चेतावनी का भी नहीं पड़ा कोई असर, लगातार 'सफेद जहर' खा रहे भारत के लोग

दुबला-पतला होने से 5 गंभीर समस्याएं

1. कुपोषण की समस्या

अगर कोई जरूरत से ज्यादा दुबला-पतला है तो उसमें पोषण की कमी हो जाती है और वह कुपोषण का शिकार हो जाता है. इसकी वजह से कमजोरी, थकान, गंजापन, ड्राई स्किन और दांतों में समस्याएं हो सकती हैं.

2. कमजोर इम्युनिटी

कई रिसर्च में पाया गया है कि अंडरवेट यानी पतला होने से इम्युनिटी कमजोर हो जाती है और शरीर में बीमारियां जल्दी-जल्दी होने लगती हैं. कमजोर इम्यून सिस्टम कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है.

ये भी पढ़ें: ALERT! किचन में रखा बर्तन साफ करने वाला स्क्रब कर सकता है किडनी खराब, जानें हो सकता है कितना खतरनाक

3. हड्डियां कमजोर होना

जब शरीर में न्यूट्रिशन की कमी होगी तो विटामिन डी और कैल्शियम की कमी भी हो सकती है. ऐसे में ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या भी हो सकती है. इस बीमारी में हड्डियों की मोटाई कम होने लगती है. इससे हड्डियां कमजोर होती हैं और चोट लगने या फ्रैक्चर का जोखिम काफी हद तक बढ़ सकता है.

4. इनफर्टिलिटी की समस्या

अंडरवेट यानी अगर किसी का वजन जरूरत से ज्यादा कम है तो उसके शरीर का हॉर्मोन असंतुलित हो सकता है. इससे इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है. यह काफी खतरनाक हो सकता है.

5. हाइट रुकना

न्यूट्रिशन की कमी, अंडरवेट होने से बच्चों की ग्रोथ रूक जाती है. उनकी हाइट छोटी रह जाती है. इसलिए वजन बढ़ाने के लिए खाने में फल, सब्जियां, दूध, अंडा शामिल करना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Nipah Virus: केरल में निपाह संक्रमित की मौत क्या खतरे की घंटी? जानें क्या है ये वायरस, कितना खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget