एक्सप्लोरर

टाइफाइड और पैरा टाइफाइड में क्या होता है अंतर, जानें कौन ज्यादा खतरनाक

टाइफाइड और पैरा टाइफाइड दोनों ही बैक्टीरियल संक्रमण होते हैं,जो मुख्य रूप से आंतों में संक्रमण का कारण बनते हैं. हालांकि,दोनों में कई अंतर हैं. इन संक्रमणों को फैलाने वाले बैक्टीरिया अलग-अलग होते हैं.

Typhoid vs Paratyphoid : टाइफाइड एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो बेहद खतरनाक हो सकता है. यह दूषित खाने-पीने की वजह से हो सकता है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार, दुनियाभर में हर साल करीब 2.1 करोड़ मरीज टाइफाइड की चपेट में आ जाते हैं. टाइफाइड का नाम तो हम सभी ने सुना है लेकिन क्या आपने कभी पैरा टाइफाइड का नाम सुना है. अगर नहीं तो चलिए जानते हैं टाइफाइड से कितना अलग पैरा टाइफाइड होता है और दोनों में ज्यादा खतरनाक कौन है... 

टाइफाइड क्या है?

टाइफाइड एक गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो सैल्मोनेला टाइफी (Salmonella Typhi) बैक्टीरिया से होता है. यह संक्रमण आमतौर पर दूषित पानी, खराब खाना और संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क से फैलता है. टाइफाइड का प्रभाव आंतों और ब्लड सर्कुलेशन सिस्टम पर पड़ता है. जब किसी व्यक्ति के शरीर में सैल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया पहुंच जाते हैं, तो यह पेट, आंतों और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में संक्रमण का कारण बनते हैं.

टाइफाइड के लक्षण

 

बुखार, जो धीरे-धीरे बढ़ता है

पेट में दर्द और मरोड़

कमजोरी और थकान

दस्त या कब्ज

भूख में कमी

सिरदर्द

शरीर पर चकत्ते

पैरा टाइफाइड क्या है

 

पैरा टाइफाइड एक हल्का लेकिन समान प्रकार का बैक्टीरियल संक्रमण है, जो सैल्मोनेला पैराटाइफी (Salmonella Paratyphi) बैक्टीरिया के कारण होता है. यह संक्रमण भी दूषित पानी, खराब चीजें खाने और संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क से फैलता है. हालांकि पैरा टाइफाइड (Paratyphoid), टाइफाइड से कम गंभीर होता है, लेकिन यह भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है. पैरा टाइफाइड में टाइफाइड के समान लक्षण होते हैं, लेकिन यह आमतौर पर कम तेजी से फैलता है.

यह भी पढ़ें: भारत की हर दूसरी महिला है एनीमिया की शिकार, क्या आप भी हैं खतरे में?

पैरा टाइफाइड के लक्षण

हल्का बुखार

पेट में हल्का दर्द

कमजोरी और थकान

दस्त और अपच

सिरदर्द

टाइफाइड और पैरा टाइफाइड में अंतर

1. कारण:

टाइफाइड सैल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया के कारण होता है, जबकि पैरा टाइफाइडज सैल्मोनेला पैराटाइफी बैक्टीरिया के कारण होता है.

2. गंभीरता

टाइफाइड ज्यादा गंभीर होता है और शरीर के अलग-अलग अंगों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है. इसमें बुखार अधिक तेज होता है और कभी-कभी आंतों में छेद भी हो सकते हैं. जबकि  पैरा टाइफाइड कम गंभीर होता है, लेकिन इसका असर शरीर में हल्के लक्षणों के रूप में होता है. बुखार और पेट में हल्का दर्द होता है.

3. सामान्य लक्षण

टाइफाइड में बुखार, पेट में दर्द, कब्ज़, दस्त, कमजोरी और सिरदर्द की समस्या होती है, जबकि पैरा टाइफाइड में हल्का बुखार, पेट में हल्का दर्द, दस्त और अपच की समस्या.

4. इलाज

टाइफाइड का इलाज एंटीबायोटिक्स से किया जाता है. इसे जल्दी पहचानकर इलाज शुरू करना जरूरी है. दवाओं का सही सेवन न करने से बीमारी और बढ़ सकती है. पैरा टाइफाइड को भी एंटीबायोटिक्स से ही ठीक किया जाता है, लेकिन इलाज आमतौर पर टाइफाइड की तुलना में कम समय लेती है.

5. संक्रमण का खतरा

टाइफाइड का संक्रमण ज्यादा खतरनाक हो सकता है और अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो इससे जान भी जा सकती है. इसके अलावा, इसका प्रभाव शरीर के आंतरिक अंगों पर पड़ सकता है. पैरा टाइफाइड आमतौर पर कम खतरनाक होता है, लेकिन लक्षणों की अनदेखी की जाए तो यह भी गंभीर हो सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :तेज खार के साथ लग रही है ठंड तो इस बीमारी के हैं लक्षण, तुरंत करें ये काम

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
Calories Burned: स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
Egg Vs Dal: दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Video: सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
Embed widget