एक्सप्लोरर

दांत दर्द भी हो सकता है कैंसर का लक्षण, हैरान कर देगी ये खबर

प्रोस्टेट कैंसर की पहचान समय पर न की जाए तो जानलेवा हो सकती है. इस कैंसर को लेकर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां दांत दर्द होने के बाद एक शख्स में यह कैंसर पाया गया है.

Toothache Cancer Symptoms : दांत दर्द को कभी अनदेखा नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह कैंसर का संकेत भी हो सकता है. एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स जबड़े में दर्द से परेशान होकर डेंटिस्ट के पास पहुंचा. दांत उखाड़ने के बाद पता चला कि प्राइवेट पार्ट में कैंसर (Cancer) है. इसके बाद सवाल उठने लगा है कि दांत दर्द (Toothache) किस तरह का कैंसर हो सकता है. इसे लेकर कब सावधान हो जाना चाहिए. आइए जानते हैं....

क्या है पूरा मामला

78 साल का एक बुजुर्ग निचले जबड़े में बाईं तरफ दर्द और हिलने की समस्या लेकर डेंटिस्ट के पास गया. उसका चेकअप करने के बाद डेंटिस्ट ने दर्द से रिलीफ के लिए दांत उखाड़ने की सलाह दी. बुजुर्ग ने भी वैसा ही किया लेकिन दांत निकलवाने के कुछ दिन बात ही जबड़े में सूजन आने लगा. इसके बाद पीड़ित दोबारा से डॉक्टर के पास पहुंचा. जहां सीटी स्कैन में पता चला कि उसके जबड़े में घाव है, जो मेटास्टेटिक प्रोस्टेट कैंसर (Metastatic Prostate Cancer) है.

यह भी पढ़ें : हेल्थ कैसे पहचानें HMPV हुआ है या Flu...दोनों के एक जैसे हैं लक्षण, क्या करें, क्या नहीं

मेटास्टेटिक प्रोस्टेट कैंसर क्या होता है

प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों के जननांग (प्राइवेट पार्ट्स) में मौजूद प्रोस्टेट ग्लैंड में मौजूदा होता है, जब यह शरीर के दूसरे हिस्सों में फैलने लगता है तो इसे मेटास्टेटिक प्रोस्टेट कैंसर कहा जाता है. डेंटम के ओरल सर्जन डॉ. आंद्रेज बोजिक ने 'सन हेल्थ' को बताया कि प्रोस्टेट कैंसर जबड़े तक भी फैल सकता है. क्योंकि जबड़े की हड्डियों में ब्लड की सप्लाई अच्छी मात्रा में होती है और बोन मैरो एक्टिव होती है, जिससे यह मेटास्टेटिक कैंसर कोशिकाओं के बढ़ने के लिए अनुकूल जगह बन जाती है.

मेटास्टेटिक प्रोस्टेट कैंसर कब खतरनाक

जबड़े में मेटास्टेटिक प्रोस्टेट कैंसर के केस रेयर ही देखने कोमिलते हैं लेकिन ऐसा होने का मतलब है कि कैंसर काफी ज्यादा फैल चुका है. ऐसे में जरा सी भी देरी जानलेवा बन सकती है. इसलिए इसे लेकर कभी भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए.

मुंह में किस समस्या से प्रोटेस्ट कैंसर पहचानें

जबड़े के मेटास्टेसिस के लक्षण काफी हल्के हो सकते हैं, जिसकी वजह से इसका पता लगा पाना काफी मुश्किल होता है. डॉ. बोज़िक का कहना है कि अगर जबड़े में लगातार सूजन, दर्द, बिना किसी कारण दांतों में ढीलापन या दांत निकलवाने के बाद सूजन जैसी समस्याएं ज्यादा दिन तक रहे या जबड़े में सुन्नपन, झुनझुनी हो तो तुरंत अलर्ट हो जाना चाहिए. ये नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याओं के संकेत भी हो सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget