एक्सप्लोरर

शरीर में ज्यादा आयरन भी हो सकता है 'खतरनाक', संभल जाइए वर्ना हो जाएंगे बीमार !

आयरन शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई को दुरुस्त बनाताता है. बॉडी पार्ट्स सही ढंग से काम करें, इसके लिए आयरन जरूरी होता है लेकिन अगर ज्यादा आयरन शरीर में पहुंच जाए तो कई समस्याएं भी बढ़ा सकता है.

Iron Side Effect : आयरन शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है. इसकी कमी शरीर के लिए नुकसानदायक है. हालांकि, शरीर में ज्यादा आयरन होना भी खतरनाक (Iron Side Effect) ही है. इसलिए अगर आप ऐसे फूड्स खा रहे हैं, जिसमें आयरन की मात्रा ज्यादा है तो सावधान हो जाइए क्योंकि जरूरत से ज्यादा आयरन कई बीमारियों को पैदा कर सकता है. आइए जानते हैं ज्यादा आयरन क्यों नुकसानदायक है और इससे कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं...
 
शरीर को कैसे प्रभावित करता है ज्यादा आयरन
दरअसल, शरीर के सभी अंग सही तरह से काम करें इसलिए आयरन जरूरी है लेकिन जब बॉडी में आयरन की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो यह टॉक्सिक का कारण बन सकता है. हमारी बॉडी में हेप्सीडिन नाम का एक हार्मोन होता है, जो आयरन को रेगुलेट करने और इसे मेंटेन रखने का काम करता है. लेकिन जब हेप्सीडिन का लेवल बढ़ जाता है तो आयरन ज्यादा स्टोर होने लगता है. इसी तरह जब हेप्सीडिन का लेवल घटता है तब शरीर में आयरन की कमी होने लगती है. लेकिन कुछ डिसऑर्डर ऐसे हैं, जिनमें हेप्सीडिन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है औऱ शरीर में आयरन ज्यादा बढ़ जाता है. जिससे समस्याएं बढ़ने लगती हैं.
 
शरीर में ज्यादा आयरन होने से नुकसान
1. शरीर में अचानक से आयरन लेवल बढ़ने से कोशिकाएं डैमेज होने लगती हैं.
2. जरूरत से ज्यादा आयरन सप्लीमेंट्स के सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं. बच्चों को ये ज्यादा प्रभावित करता है.
3. अगर लंबे समय तक ज्यादा आयरन शरीर में पहुंच रहा है तो लीवर डैमेज हो सकता है.
4. शरीर में ज्यादा आयरन होने से ब्रेन भी डैमेज हो सकता है.
5. ज्यादा मात्रा में आयरन हेमोक्रोमेटोसिस कहलाता है. इससे बॉडी ऑर्गंस और टिश्यू में आयरन बनाने लगता है.
6. शरीर में ज्यादा आयरन होने से आर्थराइटिस, कैंसर, डायबिटीज, हार्ट फेलियर और लीवर की समस्याएं हो सकती हैं.
7. आयरन का इस्तेमाल इम्यून सिस्टम हार्मफुल बैक्टीरिया मारने में करता है। जब शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ती है तो इसका उल्टा असर होने लगता है और इंफेक्शन बढ़ जाता है.
 
आयरन की अधिकता दूर करने के उपाय 
शरीर में ज्यादा आयरन हो जाए तो कम करने का कोई उपाय नहीं है. सिर्फ शरीर से ज्यादा मात्रा में ब्लड निकालने से ही समस्या कम होती है. इसीलिए ब्लड डोनेट करने वालों को हेमोक्रोमेटोसिस का खतरा कम रहता है.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget