एक्सप्लोरर

Alcohol Bad Combination: शराब के साथ ये चीजें लेने से हो सकती है आपकी मौत, तुरंत हो जाएं सावधान

शराब पीना नुकसानदायक है. इसके साथ चखना खाना और भी खतरनाक है. कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें शराब के साथ लेने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. ये लिवर को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं.

Alcohol Bad Combination : शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है. इस बात को हम सभी जानते हैं लेकिन बावजूद इसके बहुत से लोग अल्कोहल पीते  हैं. शराब के साथ ज्यादातर लोग चखना या कोई स्नैक्स लेना पसंद करते हैं. इसमें स्पाइसी चीजें ज्यादा होती हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें खाने से पोषण तत्वों का अवशोषण नहीं होता है.

इससे एसिड रिफेलेक्स, ब्लॉटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. शराब के साथ इन चीजों को खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है और लिवर खोखला तक हो सकता है, जो जानलेवा बन सकता है. ऐसे में यहां कुछ ऐसे फूड्स के बारें में जानिए, जिसे शराब के साथ गलती से भी नहीं खाना चाहिए...

1. बींस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शराब के साथ कुछ लोग छोले या राजमा चखने की तरह लेते हैं लेकिन ये चीजें पाचन को नुकसान पहुंचा सकती हैं. रेड वाइन और बींस या दाल का सेवन पाचन को बिगाड़ देता है. रेड वाइन में टेनिन और दाल या छोले में आयरन होता है, जिसका अवशोषण नहीं हो पाता है.

2. ब्रेड

बीयर पीने के साथ कभी भी ब्रेड नहीं खाना चाहिए. इससे गैस और बदहजमी की समस्या हो सकती है. बीयर-ब्रेड दोनों में बहुत ज्यादा यीस्ट होता है, जो पेट में आसानी से पच नहीं सकते हैं.  इससे गैंडिडा बैक्टीरिया का ग्रोथ बढ़ सकता है, जो परेशानी का कारण बन सकता है.

3. नमकीन

शराब के साथ ज्यादा नमकीन नहीं खाना चाहिए. ज्यादातर लोग शराब के साथ स्पाइसी मिक्चर, भुजिया जैसी चीजें खाती हैं. इनमें सोडियम काफी ज्यादा होता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए अच्छे नहीं होते हैं. ज्यादा नमकीन चीजों से प्यास  काफी ज्यादा लगती है, जो डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ा सकता है. अल्कोहल डाययूरेटिक की वजह से काफी ज्यादा यूरिन आता है.

4. चॉकलेट

शराब और चॉकलेट का सेवन भी एक साथ गलती से भी नहीं करना चाहिए. चॉकलेट में कैफीन पाया जाता है, जो गैस्ट्रो प्रॉब्लम्स को बढ़ा सकते हैं. कई बार ये कंडीशन ज्यादा गंभीर हो सकते हैं.

5. पिज्जा

शराब पीने के बाद पेट काफी देर तक भरा रहता है. जिसकी वजह से पेट में एसिड रिफलेक्स हो सकता है. ऐसी कंडीशन में शराब के साथ पिज्जा खाना खतरनाक हो सकता है. इसके साथ टमाटर की चटनी भी नहीं खाना चाहिए. इससे गैस की समस्या हो सकती है और हार्ट बर्न हो सकती है. इसलिए शराब के साथ टमाटर की कोई चीज नहीं खानी चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Health Tips: क्या बोलने के तरीके से भी लग सकता है बीमारी का पता? जानें क्या होते हैं लक्षण

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget