एक्सप्लोरर

बरसात में बढ़ जाता है सांप के काटने का डर, सांप काट लें तो जानें क्या करें और क्या नहीं, सावधानी ही बचा सकती है जान

भारत में सांपों की कुल 250 प्रजातियां पाई जाती है. इनमें से 4 सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं. कॉमन कोबरा (नाग), सॉ-स्केल्ड वाइपर, कॉमन क्रेट और रसेल वाइपर सबसे जहरीले माने जाते हैं.

Snake Biting : बरसात में सांप काटने से मौत की खबर आए दिन सुनने को मिल जाती है. ऐसे में बारिश में मन में डर बना रहता है कि कहीं सांप किसी को काट (Snake Biting) न ले. बच्चों की चिंता ज्यादा होती है. इसलिए इस डर से बचने के लिए सबसे पहले आपको जान लेना चाहिए कि सांप काटने पर शरीर पर कैसे निशान पड़ते हैं, इसके क्या लक्षण होते हैं, डॉक्टर के पास जाने से पहले आपको क्या-क्या करना चाहिए. यहां जानें इन तमाम सवालों के जवाब, जिससे सांप काटने के बाद किसी की जान बच सकती है...
 
सांप काटने की पहचान क्या है
डॉक्टर के मुताबिक, जब कभी जहरीला सांप काटता है, तब आमतौर पर दो निशान बनते हैं. अगर छोटे-छोटे कई निशान हैं तो इसका मतलब ये भी हो सकता है कि जिस सांप ने काटा है, वह कम जहरीला हो सकता है. हालांकि, इलाज तुरंत शुरू कर देना चाहिए.
 
सांप जहरीला है या नहीं कैसे करें पहचान
सांप काटने के बाद सबसे जरूरी होता है, उसे पहचानकर तुरंत इलाज करना। भारत में सांपों की कुल 250 प्रजातियां पाई जाती है. इनमें से 4 सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं. कॉमन कोबरा (नाग), सॉ-स्केल्ड वाइपर, कॉमन क्रेट और रसेल वाइपर सबसे जहरीले माने जाते हैं. जहरीले सांप का फन देखने में त्रिकोण नजर आता है और सांप गैर जहरीला है तो उसका सिर सामान्य रहता है.
 
सांप काटने के क्या-क्या लक्षण हैं
अगर सांप काट ले और उसका जगह शरीर में फैल रहा है तो उल्टी आना, अकड़न, कंपकंपी, एलर्जी, पलकों का गिरना, घाव के चारों तरफ सूजन, जलन, लाल होना, त्वचा का रंग बदलना, दस्त, बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, और जी मिचलाना जैसे लक्षण दिखते हैं. लकवा मारना ,पल्स तेज होना, थकान, मांसपेशियों में कमजोरी, प्यास लगना और ब्लड प्रेशर लो होने की समस्या भी हो जाती है.
 
सांप काट ले तो क्या करें
1. सांप काटने पर तुरंत इंसान को सांप से दूर करें और एंबुलेंस बुलाएं.
2. सांप ने दिल के नीचे वाले हिस्से में काटे तो तुरंत उस इंसान को लिटा दें.
3. जहर फैलने से रोकने के लिए उसे व्यक्ति को शांत रखें.
4. सांप काटने वाली जगह को ढीली और साफ पट्टी से ढंक दें.
5. घाव के आसपास कोई ज्वेलरी, धागा बंधा है तो तुरंत खोलकर हटा दें.
6. सांप ने पैर में काटा है तो तुरंत जूता उतरवा दें.
 
सांप काटने पर क्‍या नहीं करना चाहिए
1. डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न दें.
2. घाव दिल के ऊपरी हिस्‍से में है तो इसे काटे नहीं.
3. जहर बाहर निकालने के लिए चूसने की कोशिश न करें.
4. घाव पर बर्फ या कुछ और न रखें.
5. कैफीनयुक्‍त या अल्‍कोहल पीने या खाने को न दें.
6. जिस व्यक्ति को सांप ने काटा है, उसे चलने न दें और तुरंत अस्पताल ले जाएं.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Zero Oil Cooking: क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
Monsoon Eye Infection: बरसात में तेजी से बढ़ता है आंखों का इन्फेक्शन, ऐसे करें ठीक
बरसात में तेजी से बढ़ता है आंखों का इन्फेक्शन, ऐसे करें ठीक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget