एक्सप्लोरर

क्या उल्टे पैदा हुए इंसान के लात मारने से ठीक हो जाती है कमर की चिक, क्या कहता है साइंस?

क्या उल्टे पैदा हुए इंसान की लात से कमर की चिक ठीक हो जाती है. यह एक देसी मान्यता है, जो गांव में ज्यादा मानी जाती है. लोगों का दावा है कि इससे राहत भी मिलती है लेकिन मेडिकल साइंस का मानना कुछ और है.

Breech Birth Belief: भारत में पुराने जमाने से कई अजीबोगरीब मान्यताएं चली आ रही हैं. इन्हीं में से एक बेहद दिलचस्प और वायरल मान्यता है- 'अगर कमर की हड्डी यानी चिक (Slip Disc) चटक जाए या दर्द बहुत ज्यादा करे तो उल्टे पैदा हुए इंसान की लात मारने से ठीक हो जाती है.' सुनने में ये मजाक जैसा लग सकता है, लेकिन गांव-देहातों में लोग इसे आज भी गंभीरता से मानते हैं. कुछ लोग तो इससे ठीक होने और आराम मिलने तक का दावा भी करते हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल कि क्या इसका कोई मेडिकल आधार है या ये सिर्फ एक मिथ है. आइए जानते हैं इस दावे की हकीकत और फैक्ट...

1. उल्टे पैदा होने का मतलब क्या है

'उल्टे पैदा होना; का मतलब होता है ब्रीच डिलीवरी (Breech Delivery) यानी बच्चा सिर के बजाय पैरों के बल पैदा होता है. यह एक मेडिकल कंडीशन है. इसका शरीर की ताकत या किसी अलौकिक शक्ति से कोई लेना-देना नहीं होता है.

2. कमर की चिक क्या है

कमर की 'चिक खिसकने' को मेडिकल टर्म में Slip Disc या Herniated Disc कहा जाता है. इसमें रीढ़ की हड्डी के बीच की कुशननुमा डिस्क अपनी जगह से हट जाती है, जिससे कमर या पैर में तेज दर्द होता है.

उल्टे पैदा हुए इंसान की लात से जुड़ा मान्यता क्या है

एक्सपर्ट्स के अनुसार, पुराने जमाने में जब MRI या फिजियोथेरेपी जैसी चीजें नहीं थीं, तब लोग घरेलू इलाज किया करते थे. किसी के लात मारने से झटका लगने पर डिस्क थोड़ी अपनी जगह आ भी सकती थी. लोगों ने इसे 'उल्टे जन्मे इंसान की ताकत' से जोड़ लिया और यह देसी जुगाड़ वाला मिथक बन गया.

क्या कहता है साइंस

साइंस के अनुसार, किसी भी तरह की लात या झटका देना कमर की Slip Disc को ठीक करने का उपाय नहीं है, बल्कि इससे स्थिति और बिगड़ सकती है. यह रीढ़ की हड्डी या नसों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए ऐसा करना खतरे से खाली नहीं है.

इसका इलाज क्या है

कमर की चिक को ठीक करने के लिए डॉक्टर की सलाह जरूरी है. इसके लिए फिजियोथेरेपी, हल्की एक्सरसाइज, पेन रिलीफ मेडिसिन और गंभीर केस में सर्जरी की मदद ली जाती है. इससे मरीज को आराम पहुंचाया जाता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget