एक्सप्लोरर

बारिश में दाद, खाज और खुजली ने कर रखा है परेशान, जानें क्या करें और क्या नहीं

मानसून के दौरान त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं. एलर्जी और इंफेक्शन बढ़ जाती हैं. कई वजह से दाद-खाज, खुजली परेशान करती हैं. ऐसे में कुछ सावधानियां रखकर इनसे बचा जा सकता है.

Skin Problems : बारिश के मौसम में कई तरह की समस्याएं होती हैं. स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स इस मौसम में आम हो जाती है. दाद, खाज, खुजली और रैशेज से कई लोग परेशान रहते हैं. शरीर का तापमान के बदलने, हवा में नमी के बढ़ने, ज्यादा पसीना आने, साफ-सफाई न रखने और किसी तरह की एलर्जी और केमिकल के संपर्क में आने से त्वचा संबंधी समस्याएं (Skin Problems in Monsoon) हो सकती हैं. इनसे बचने के लिए कुछ उपाय बेहद कारगर हो सकते हैं. आइए जानते हैं...
 
साबुन-केमिकल का इस्तेमाल
त्वचा संबंधी समस्याएं अक्सर खुजली और जलन से शुरू होती है. जब भी इसकी शुरुआत हो तो सबसे पहले साबुन, परफ्यूम, डियोडरेंट और बॉडी वॉश जैसे केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर दें. क्योंकि केमिकल एलर्जी को ट्रिगर कर सकते हैं.
 
ज्वेलरी न पहनें
कई बार गले की चेन, हार या हाथों की चूड़ियां जो धातुओं से बनी होती है, पसीने के संपर्क में आने पर स्किन की समस्याएं पैदा करती हैं. ऐसे में इस तरह की प्रॉब्लम्स जब भी शुरू हो तो आर्टिफिशियल ज्वेलरी कुछ समय के लिए उतार दें.
 
सही कपड़े ही पहनें
स्किन से जुड़ी समस्याएं होने पर कॉटन के ही कपड़े पहने, जिससे पसीने सूख जाए और हवा त्वचा तक पहुंच पाए. सिंथेटिक कपड़े या जरी,लेस वाले कपड़े पहनने से बचें. इससे त्वचा में रगड़ होती है और पसीना जमकर मुश्किल बढ़ा सकते हैं. इसलिए हमेशा ढीले और सही कपड़े ही पहनना चाहिए.
 
अलग रखें अपने कपड़े और सामान
स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स का इलाज करते समय अपने कपड़े और सामान हमेशा अलग रखें. टॉवल-नैपकिन, अंडर गारमेंट्स जैसी चीजों को अलग से अच्छी तरह धोएं. घर में छोटे बच्चे या बुजुर्ग इसकी संपर्क में न आएं. क्योंकि इससे संक्रमण या एलर्जी बढ़ सकता है.
 
खुजली न करें
जब त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो तो उस वक्त जितना हो सके उतना खुजली करने से बचे. इससे आप एलर्जी और संक्रमण को बढ़ने से रोक सके हैं. क्योंकि खुजली करने से नाखूनों में पहले से ही मौजूद मैल और गंदगी गंभीर समस्या पैदा कर सकती हैं.
 
दाद-खाज-खुजली का घरेलू इलाज
अगर सामान्य एलर्जी की वजह से त्वचा पर दाने निकल आए हैं, लालिमा है, खुजली जैसी समस्याएं हैं तो नारियल तेल, कपूर और नीम का तेल राहत दे सकता है. अगर एक बार इन्हें लगाने के बाद समस्याएं कम न हो तो तुरंत डॉक्टर के पा जाएं. डॉक्टर की दी गई दवाईयां और लोशन का इस्तेमाल करें. 
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sleep Tips: क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget