एक्सप्लोरर

होम मेड फेस पैक बनाते वक्त आंख मूंदकर न करें चेहरे पर इन 3 चीजों का इस्तेमाल

Health Tips: कई बार फेस पैक बनाते समय आप कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिनका आपकी त्‍वचा पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, तो आइए आज हम आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल चेहरे पर सोच समझकर ही करना चाहिए.

Skin Care Tips: आपने ऐसी बहुत सी प्राकृतिक चीजों के बारे में जरूर सुना होगा, जो आपकी स्किन को साफ और चमकदार बनाने में आपकी सहायता कर सकता है. लेकिन इनमें से कई चीजें ऐसी भी होती हैं, जो आपकी त्‍वचा को लाभ पहुंचाने के साथ ही उसको हानि भी पहुंचा सकती है. कई चीजें जिनका उपयोग आप होम मेड फेस पैक बनाने में करते हैं और जो आपकी त्‍वचा के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं. लेकिन बिना सोचे समझे किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को बेहद नुकसान पहुंच सकता है.

वैसे तो घर पर बनाया गया फेस पैक आपकी त्‍वचा की सभी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है. लेकिन कई इन फेस पैक को बनाते वक्त आप कई ऐसी का उपयोग करते हैं, जिनको एक साथ मिलाते वक्त आपको सावधानी बरतने की जरूरत होती है. इनमें कुछ चीजें आपकी त्‍वचा पर विपरीत प्रभाव दिखा सकती हैं, तो आइए आज हम आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल चेहरे पर सोच समझकर ही करना चाहिए.

चीनी का इस्तेमाल आपने बहुत से लोगों को घर पर चीनी का फेस स्‍क्रब बनाकर इस्‍तेमाल करते हुए देखा होगा. लेकिन क्‍या आपको पता है ये चीनी का स्‍क्रब आपकी त्वचा के लिए सही है या नहीं. वैसे तो चीनी एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के तौर पर काम करती है और आपके चेहरे को साफ करने में सहायता करती है. लेकिन इससे आपकी त्‍वचा को हानि भी हो सकती है. इससे आपके चेहरे में रैशेज और रेडनेस हो सकती है. ऐसे में आप नमक या ओट्स का फेस मास्क बनाकर उपयोग करें.

एप्‍पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल एप्‍पल साइडर विनेगर को एक जादुई टॉनिक के रूप में जाना जाता है. बात चाहें सेहत की हो या सुंदरता की एप्‍पल साइडर विनेगर को दोनों ही तौर पर लाभकारी माना जाता है. यह आपकी कई हेल्थ समस्‍याओं के साथ ही आपकी त्‍वचा और बालों की समस्‍याओं को भी दूर करने में भी मददगार होता है. मगर यह हर किसी की स्किन पर एक जैसा काम करे ऐसा जरूरी नहीं. इसलिए इसका उपयोग अपने चेहरे पर करने से पहले अच्‍छी प्रकार सोच लें. अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है या चेहरे पर पिंपल्‍स हैं, तो आप इसका उपयोग करने से बचें. इसे आप अपने होममेड फेस पैक का हिस्‍सा न ही बनाएं तो ही बेहतर है.

एसेंशियल ऑयल एसेंशियल ऑयल आपकी त्‍वचा और बालों के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. लेकिन अगर आप इसका प्रयोग सावधानी से करें तो. आपको एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल किसी एक्‍सपर्ट की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए. जब अपनी स्किन पर एसेंशियल ऑयल का उपयोग करें, तो सावधानी जरूर बरतें. एसेंशियल ऑयल का उपयोग करते समय आप उसमें कोई वाहक तेल जैसे नारियल तेल का तेल मिलाकर उपयोग करें. इससे आपकी त्‍वचा को नुकसान नहीं पहुंचता है.

इसके अलावा आप इसे किसी होममेड फेस पैक में इस्तेमाल न करें क्‍योंकि हल्‍दी, दही, शहद या फिर नींबू के साथ एसेंशियल ऑयल अलग तरह की प्रतिक्रिया कर सकता है. जो आपकी त्‍वचा को नुकसान पहुंचा सकता है. इस तरह आप किसी भी चीज को प्राकृतिक और फायदेमंद समझकर, उसे बिना सोचे-समझे ही अपने चेहरे पर उपयोग न करें. इससे आपकी त्‍वचा की समस्‍याएं दूर होने की बजाय और अधिक बढ़ सकती हैं.

Chanakya Niti: धन की कोई कमी ऐसे लोगों के पास नहीं रहती है, आप भी जानें चाणक्य की इन बातों को

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Checking Phone After Waking Up: सुबह उठते ही देखते हैं फोन? ये आदत बना देगी इस गंभीर बीमारी का मरीज, आज ही संभलें
सुबह उठते ही देखते हैं फोन? ये आदत बना देगी इस गंभीर बीमारी का मरीज, आज ही संभलें
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Processed Food Health Risks: पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
20-20-20 Rule: दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा
दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
National Overseas Scholarship 2026 : 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
Embed widget