एक्सप्लोरर

World Sepsis Day 2023: बेहद 'खतरनाक' और 'जानलेवा' है Sepsis, समय रहते कराएं इलाज, वर्ना हो सकती है मौत

सेप्सिस की वजह से हर साल दुनिया में एक करोड़ से ज्यादा लोगों की जान चली जाती है. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट इससे सावधान रहने की सलाह देते हैं. समय रहते इसका इलाज करना ही समझदारी माना जाता है.

Sepsis : कई बार छोटी सी चोट भी जरा सी लापरवाही की वजह से नासूर बन जाती है. अगर चोट लगने के बाद कोई घाव एक हफ्ते से ज्यादा समय तक ठीक नहीं हो रहा है तो यह सेप्सिस (Sepsis) जैसी समस्या का कारण बन सकता है. एक आंकड़े के मुताबिक, सेप्सिस की वजह से हर साल दुनिया में एक करोड़ से ज्यादा लोगों की जान चली जाती है. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट इससे सावधान रहने की सलाह देते हैं. आइए जानते हैं सेप्सिस का कारण, लक्षण, बचाव और इलाज...
 
सेप्सिस क्या है
सेप्सिस एक इमरजेंसी मेडिकल कंडीशन है. जब इम्यून सिस्टम किसी इंफेक्शन के खिलाफ खतरनाक प्रतिक्रिया करती है तो सेप्सिस या सेप्टीसीमिया हो जाता है. इसकी वजह से पूरे शरीर में सूजन हो जाता है. इससे टिशू डैमेज हो सकते हैं, कोई अंग फेल हो सकता है, जान भी जा सकती है. अलग-अलग तरह के संक्रमण सेप्सिस को ट्रिगर करने का काम कर सकते हैं. इसलिए इसका इलाज तुरंत शुरू करवा देना चाहिए.
 
सेप्सिस का सबसे ज्यादा खतरा किसे
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सेप्सिस किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है. ऐसे लोग जो किसी इंफेक्शन या बैक्टीरियल इन्फेक्शन की चपेट में हैं, उनमें यह जोखिम ज्यादा होता है. 65 साल से ज्यादा उम्र वाले, नवजात शिशु, प्रेगनेंट महिलाएं, डायबिटीज, मोटापा, कैंसर, किडनी डिजीज वाले लोगों में इसका खतरा ज्यादा रहता है. वहीं, कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग, गंभीर चोट या जले गंभीर घाव वालों में भी इसका खतरा ज्यादा रहता है.
 
सेप्सिस को कैसे पहचानें
त्वचा पर छोटे लाल धब्बे
जब हार्ट बीट बढ़ जाए यानी 90 धड़कन प्रति मिनट से ज्यादा होने पर.
सांस की गति बढ़ना, 20 श्वास प्रति मिनट से ज्यादा हो जाए 
भ्रम या कोमा कि स्थिति, 
डायबिटीज के बिना ब्लड शूगर लेवल का बढ़ जाना
 
सेप्सिस का निदान
1. फिजिकल टेस्ट, प्रयोगशाला परीक्षण, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और दूसरे टेस्ट से.
2. ब्लड टेस्ट के लिए सीबीसी, असामान्य लिवर और किडनी की कार्यप्रणाली, थक्के क समस्याओं और इलेक्ट्रोलाइट असामान्यताओं की जांच की जा सकती है.
3. ब्लड ऑक्सीजन लेवल, यूरीन टेस्ट, एक्स-रे या सीटी स्कैन भी डॉक्टर कर सकते हैं.
 
सेप्सिस से बचाव 
1. हाथ धोने की आदत और साफ-सफाई से रहना
2. चोट लगने पर घाव को सही तरह साफ करना और ठीक होने तक ढककर रखना
3. घाव होने पर समय पर वैक्सीन लगवाना
4. क्रोनिक कंडीशन में नियमित तौर पर चिकित्सा देखभाल
5. इंफेक्शन को कंट्रोल करने के लिए साफ-सफाई को कड़ाई से फॉलो करें.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Copper-T Pregnancy Risks: Copper-T के साथ प्रेग्नेंसी, जानें मां-बच्चे पर कितना असर?
Copper-T के साथ प्रेग्नेंसी, जानें मां-बच्चे पर कितना असर?
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget