एक्सप्लोरर

क्या रात में सोते वक्त आपको भी आता है बेइंतहा पसीना, जानें किस वजह से होती है ये दिक्कत?

रात में अत्यधिक पसीना आना कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकती है. इसे हल्के में लेने से बचना चाहिए. ऐसा होने पर डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है.

Night Sweating Risks : रात में सोते वक्त पसीना आना एक आम समस्या है. इसके एक नहीं कई कारण हो सकते हैं. हालांकि, अगर पसीना (Sweats) बेइंतहा निकल रहा है तो सावधान होने की जरूरत है, क्योंकि इससे न सिर्फ आपकी नींद डिस्टर्ब हो सकती है, बल्कि यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकती है. आइए जानते हैं रात में ज्यादा पसीना निकलने के क्या कारण और रिस्क हो सकते हैं...

क्यों आता है रात में पसीना

1. हार्मोनल परिवर्तन

शरीर में हार्मोनल परिवर्तन की वजह से रात के वक्त पसीना ज्यादा निकल सकता है. 45-55 साल की उम्र की महिलाओं में ऐसा होना मेनोपॉज (Menopause) का संकेत हो सकता है. इसके अलावा थायराइड (Thyroid) जैसी समस्याओं के कारण भी पसीना निकल सकता है.

2. तनाव और चिंता

बहुत ज्यादा तनाव और चिंता की वजह से शरीर में एड्रेनालाईन हार्मोन (Adrenaline Hormone) का स्तर बढ़ जाता है, जिससे पसीना आने की समस्या हो सकती है. ऐसे में स्ट्रेस को कम करने की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

3. नींद की कमी

अगर आप रात-रातभर जागते हैं या किसी वजह से आप सो नहीं पा रहे हैं तो भी ज्यादा पसीना निकल सकता है. दरअसल, नींद की कमी के कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे पसीना निकलने की समस्या होती है.

4. लो ब्लड शुगर

लो ब्लड शुगर की समस्या में भी शरीर से खूब पसीना निकलता है. ब्लड शुगर लेवल कम होने से रात में शरीर से ज्यादा पसीना निकलने का कारण एड्रेनालाईन हार्मोन रिलीज होना है, क्योंकि इससे पसीने की ग्रंथियां काफी एक्टिव हो जाती हैं.

5. कैंसर जैसी बीमारियों में 

कुछ तरह के कैंसर में रात में पसीना आ सकता है. ऐसा सबसे ज्यादा लिम्फोमा यानी ब्लड कैंसर में होता है. इसके अलावा डायबिटीज, हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों में भी रात के वक्त शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है.

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

रात में पसीना आने को कैसे रोंके

1. आरामदायक नींद के लिए अपने बेडरूम को शांत और ठंडा रखें.

2. तनाव कम करने के लिए योग, ध्यान और एक्सरसाइज करें.

3. पर्याप्त पानी पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है.

4. नियमित तौर पर सेहत कीय जांच कराएं और अपने डॉक्टर से सलाह लें.

5. लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्या आपकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं एंटी ग्लेयर लेंस? जान लीजिए ये कितने कारगर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget