एक्सप्लोरर

Snacks Combination: शराब के साथ हमेशा खाएं यह एक चीज, बॉडी को नहीं होगा ज्यादा नुकसान

कुछ स्नैक्स ऐसे होते हैं, जिन्हें शराब के साथ लेने पर पोषक तत्वों का अवशोषण शरीर नहीं कर पाता है और एसिड रिफेलेक्स, ब्लॉटिंग जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं. स्नैक्स से डिहाइड्रेशन बढ़ता है.

Best Alcohol Foods : शराब का सेवन हानिकारक है. इस बात से हम सभी वाकिफ हैं, बावजूद इसके बहुत से लोग इसके बिना नहीं रह पाते हैं और हर दिन शराब पीते हैं. शराब पीते समय लोग कुछ स्नैक्स भी खाते हैं, जिसे चखना भी कहा जाता है. इसमें ज्यादातर स्पाइसी चीजें ही रखी जाती हैं. हालांकि, शराब के साथ इनका सेवन खतरनाक ही होता है. कुछ स्नैक्स तो ऐसे होते हैं, जिनकी वजह से पोषक तत्वों का अवशोषण शरीर नहीं कर पाता है और एसिड रिफेलेक्स, ब्लॉटिंग जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं.

इसका कारण चखने के ज्यादातर स्नैक्स से डिहाइड्रेशन बढ़ना है. चखने में लगातार फैटी, स्पाइसी और नमकीन वाली चीजों को खाने से लिवर खोखला हो जाता है और बीमारियां शरीर में आने लगती हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन शराब के साथ कर सकते हैं. इनसे शरीर को ज्यादा नुकसान नहीं होगा.

शराब पीते समय क्या करें?
शराब पीने के साथ उन चीजों को खाने से मना किया जाता है, जिनसे शरीर की परेशानियां बढ़ती हैं. शराब पीने के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखने और सही मात्रा में खाना काफी जरूरी होता है. ऐसे में अगर शराब पीते समय कुछ चीजों (Alcohol Foods) का सेवन किया जाए तो बॉडी पर ज्यादा नुकसान नहीं होगा.

शराब के साथ क्या खाएं?
1. शराब पीते समय चखने में मूंगफली रख सकते हैं. इसे परफेक्ट कॉम्बिनेशन माना जाता है. कहा जाता है कि मूंगफली में मौजूद फैट अल्कोहल के अवशोषण को धीमा कर देता है, जिससे शरीर को ज्यादा नुकसान नहीं होता है.

2. सेब और केले के साथ शराब पीने से शराब डाइल्यूट होती है. ये दोनों फल आंतों की सूजन की समस्या कम करके नुकसान से बचा सकते हैं.

3. शराब के साथ प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करने से शराब कम पिएंगे और पेट भी भरा-भरा महसूस होगा.

4. शराब के साथ स्नैक्स में नमकीन चीजों की बजाय सलाद और बादाम खाएं. हालांकि, ध्यान रखें कि इनमें नमक न मिला हो.

शराब के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?

1. रेड वाइन के साथ बींस कभी न लें.
2. बियर पीते समय ब्रेड न खाएं.
3. अल्कोहल के साथ नमकीन खाने से बचें
4. शराब और चॉकलेट का कॉम्बिनेशन खतरनाक हो सकता है.
5. शराब के साथ पिज्जा कभी न खाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: पुणे के एक ही परिवार के दो लोगों को हुआ Zika Virus इंफेक्शन, जानें इसके शुरुआती लक्षण

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget