एक्सप्लोरर

सबसे खतरनाक और जानलेवा है ये कैंसर, समय रहते नहीं हुए सावधान तो जा सकती है जान

अमेरिका जैसे देश में फेफड़े का कैंसर दूसरा सबसे ज्यादा पाया जाने वाला कैंसर है. 2020 में करीब 135,720 लोगों इस बीमारी के चलते अपनी जान गंवा बैठे थे.

Lung Cancer : कैंसर दुनिया की सबसे ज्यादा खतरनाक जानलेवा बीमारी है. भले ही आज इसका इलाज पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है लेकिन आज भी हर साल लाखों लोगों की मौत इस बीमारी के चलते हो जा रही है. महिलाओं में ब्रेस्ट और ओवेरियन कैंसर और पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर सबसे खतरनाक माना जाता है लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट ने चिंता को बढ़ा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, लंग्स कैंसर (Lungs Cancer) इससे भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है. इसलिए इससे सावधान रहने की सलाह दी गई है.
 
लंग्स कैंसर इतना खतरनाक क्यों
अमेरिका में लंग्स कैंसर दूसरा सबसे ज्यादा पाया जाने वाला कैंसर है. 2020 में करीब 135,720 लोगों इस बीमारी के चलते अपनी जान गंवा बैठे थे. ब्रेस्ट, कोलन और प्रोस्टेट कैंसर से होने वाली मौतों से यह आंकड़ा कहीं ज्यादा है. भारत में भी लंग्स कैंसर तेजी से फैल रहा है, जिसको लेकर हैल्थ एक्सपर्ट चिंता भी जता चुके हैं. डॉक्टरों के एक अनुमान के मुताबिक, 2023 में 2.38 लाख से ज्यादा लोगों में यह कैंसर पाया जा सकता है. फेफड़ों के बढ़ते कैंसर से बचने के लिए कुछ गाइडलाइंस भी जारी की गई है. आइए जानते हैं...
 
भारत में तेजी से बढ़ रहा लंग्स कैंसर
इंडियन काउंलिस ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पयाा कि पिछले 10 साल की तुलना में 2025 तक भारत में लंग्स कैंसर के केस 7 गुना तक बढ़ सकते हैं. जनसंख्या स्तरीय स्क्रीनिंग टूल की कमी पर चिंता जताते हुए वैज्ञानिकों ने कहा कि अगर इसमें सुधार नहीं किया गया तो मौत के आंकड़े को कम कर पाना मुश्किल हो सकता है. दरअसल, फेफड़ों के कैंसर के करीब 45% मरीजों में इसका पता तब चल पाता है, जब कैंसर शरीर के बाकी हिस्सों तक पहुंच चुका होता है. भारत में आमतौर पर 50 साल में इसका पता चलता है, तब तक स्थिति काफी बिगड़ चुकी होती है.
 
लंग्स कैंसर को लेकर गाइडलाइंस
टेस्ट और बाकी जानकारियों के आधार पर यूनाइटेड स्टेट्स प्रिवेंटिव सर्विसेज टास्क फोर्स (USPSTF) ने लंग्स कैंसर की स्क्रीनिंग को लेकर गाइडलाइन जारी की है. इसमें 50-80 साल के लोगों के साथ हर साल कम से कम 20 पैक धूम्रपान करने वालों में कैंसर की स्क्रीनिंग बढ़ाने पर फोकस करने को कहा गया है. USPSTF के एक अनुमान के अनुसार, नई गाइडलाइन का अगर सही तरह से पालन किया जाए तो लंग्स कैंसर से होने वाली मौतों को 13% से ज्यादा तक कम किया जा सकता है.
 
लंग्स कैंसर का मुख्य कारण
सेंटर्स फार डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने पाया है कि लंग्स कैंसर का सबसे मुख्य कारण स्मोकिंग है. वैज्ञानिकों के अनुसार,लंग्स कैंसर से होने वाली करीब 80% से 90% मौतें सिर्फ सिगरेट पीने की वजह से होती है.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
Monsoon Diseases: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget