एक्सप्लोरर

कहीं आप भी तो लंच में नहीं करते ये तीन गलतियां, बना सकती है शुगर का मरीज

खानपान को सही रखकर ब्लड शुगर लेवल को मैनेज किया जा सकता है लेकिन लंच यानी दोपहर के खाने को लेकर बहुत से लोग गलतियां कर देते हैं. जिसका असर उनके शुगर लेवल पर पड़ता है और यह बढ़ जाता है.

Blood Sugar and Lunch Mistakes : डायबिटीज सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया में तेजी से फैल रही है. WHO भी इसे लेकर चिंता जाहिर कर चुका है. अकेले अपने ही देश में 10 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटिक हैं. टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) लाइफस्टाइल से जुड़ी है. खराब खानपान, बहुत ज्यादा स्ट्रेस, जीरो फिजिकल एक्टिविटीज, सही से नींद न लेने जैसी आदतें इस बीमारी का खतरा बढ़ाती है.

यह एक क्रोनिक बीमारी है तो इसका इलाज संभव नहीं है. इसे सिर्फ सही तरीके से मैनेज किया जा सकता है. जिसमें आपकी डाइट काफी अहम रोल निभाती है. खानपान की आदतों को बेहतर बनाकर ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन कर सकते हैं. सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर रात के डिनर तक तो ज्यादातर मरीज व्यवस्थित रहते हैं लेकिन लंच में गलतियां कर देते हैं, जो उनके शुगर को बढ़ा देता है. यहां जानिए दोपहर के खाने में किन तीन गलतियों से बचना चाहिए...

यह भी पढ़ें : गले की नसों के लिए कितना खतरनाक है चाकू का वार, क्या हो सकती है दिक्कत?

लंच की तीन गलतियां बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर लेवल

1. पौष्टिक लंच न फॉलो करना

बहुत से लोगों का दोपहर का खाना ज्यादा पौष्टिक नहीं होता है. उनके खाने में कितनी प्रोटीन है या कितनी सब्जियां-फल इसका ख्याल नहीं रखते हैं. ऐसे लोग पेट भरने तक खाते ही रहते हैं. ऐसे में डाइट बैलेंस न होने की वजह से उनका ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) तेजी से बढ़ सकता है. इसलिए लंच में हमेशा पोषण का ध्यान रखना चाहिए.

2. लंच में फास्ट फूड ही खाना 

कई बार काम ज्यादा होने और समय कम होने के चलते लोग लंच में पिज्जा, समोसा या कोई अन्य फास्ट फूड खा लेते हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए यह खतरनाक और हानिकारक हो सकता है इनमें नमक और प्रीजर्वेटिव्स ज्यादा होने की वजह से उनका शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है.

3. खाने के बाद सोडा पीना

कई लोग दोपहर में खाना खाने के बाद सबसे बड़ी गलती (Lunch Mistakes) सोडा या कोल्ड्रिंक पीकर करते हैं. यह उनकी आदत में शामिल होता है. नॉर्मल लोगों के लिए तो यह कुछ समय तक ठीक हो सकता है लेकिन यह बाद में चलकर नुकसानदायक हो सकता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए तो इसके काफी रिस्क हैं, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से स्पाइक कर सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
Monsoon Diseases: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
Embed widget