एक्सप्लोरर

इस बीमारी का शिकार है हर 13वां इंसान, दर्द से निकल जाती है 'जान', जानें बचने के उपाय

लगातार काम करने या किसी और कारण से पीठ के निचले हिस्से में दर्द परेशान करने लगता है. हर उम्र में ये समस्या देखने को मिलती है. इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बेहद कारगर हैं.

Lower Back Pain: आजकल पीठ के निचले हिस्से में दर्द की समस्या आम होती जा रही है. इसकी चपेट में बड़ी संख्या में लोग हैं. WHO का अनुमान है कि 2020 में दुनियाभर में करीब 619 मिलियन लोग इसके शिकार बने, जिनकी संख्या 2050 तक बढ़कर 843 मिलियन हो जाएगी. ये समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है. ज्यादातर कम उम्र में ही ये समस्या देखने को मिलती है. पीठ दर्द के सबसे ज्यादा मामले 50-55 साल की उम्र में होते हैं. आज हर 13वां इंसान इस दर्द को झेल रहा है. हालांकि, इसका इलाज भी है, जिसे अगर घर पर ही अपनाया जाए तो बिना दवा इस दर्द से छुटकारा भी मिल सकता है. आइए जानते हैं पीठ के निचले हिस्से में दर्द से बचने के उपाय... 
 
1. कोल्ड एंड हीट थेरेपी
किसी चोट के कारण अगर पीठ में दर्द है तो चोट के बाद ही ठंडी पट्टी या आइस पैक का इस्तेमाल राहत दे सकता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, इसकी मदद से चोट वाली जगह सुन्न होती है और दर्द से निजात मिल सकता है. इससे सूजन भी कम हो सकता है. अगर चोट पुरानी है तो करीब 48 घंटे बाद पीठ पर हीटिंग पैड या गर्म पानी की बोतल लगाना अच्छा हो सकता है. गर्माहट से दर्द वाली मांसपेशियों को आराम मिलती है.
 
2.  दूध-हल्दी-शहद
पीठ दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो दूध हल्दी और शहद मदद कर सकता है. इन तीनों को मिलाकर पीने से कमर दर्द से आराम मिल सकता है और जोड़ों के साथ दूसरे अंगों का दर्द भी कम हो सकता है. 
 
3. लहसुन की कलियां
लहसुन की दो-तीन कलियां रोज सुबह खाली पेट सेवन करने से इस दर्द से आराम मिल सकता है. पीठ दर्द से आराम पाना है तो तुलसी, सोंठ, खसखस और अदरक भी फायदेमंद हो सकता है. इससे तुरंत आराम मिल सकता है.
 
4. मालिश करने से मिलेगा आराम
अगर पीठ में बहुत ज्यादा दर्द है तो अच्छी तरह मालिश करने से भी छुटकारा मिल सकता है. इससे स्ट्रेस भी दूर हो सकता है. पीठ की मालिश लहसुन के तेल से करने पर और भी ज्यादा आराम मिल सकता है. थोड़ा सा सरसो का तेल, नारियल का तेल को थोड़ी सी आंच पर गर्म करें और फिर उसमें लहसुन की कलियां मिलाकर मालिश करें. 
 
5. एक्सरसाइज करें
पीठ दर्द से छुटकारा पाने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज भी कर सकते हैं. इससे न सिर्फ अभी की समस्या दूर हो सकती है, बल्कि भविष्य में भी होने वाली परेशानियां कम हो सकती हैं. हालांकि, आपके लिए कौन सी एक्सरसाइज अच्छी होगी, एक्सपर्ट्स से इसकी सलाह जरूर लें.
 
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
International Chess Day: क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget