एक्सप्लोरर

मर्दों के मुकाबले महिलाओं को कितनी होती है नींद की जरूरत, क्या कहते हैं एक्सपर्ट

नींद हमारे शरीर और दिमाग के लिए उतनी ही जरूरी है जितना कि खाना और पानी, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि महिलाओं और पुरुषों की नींद की जरूरतें अलग-अलग हो सकती हैं.

Women vs Men Sleep : इंसान का शरीर अपने आप में पूर्ण होता है. बिना किसी बाहरी मदद के भी यह अपने अंदर आई खराबियों को दुरुस्त करता है और विकास के लिए लगातार काम करता रहता है. ये काम ज्यादातर नींद के दौरान ही होता है, जब हमारे ग्रोथ हॉर्मोन सबसे ज्यादा सक्रिय होते हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, मेंटल, फिजिकल और इमोशनल तौर से हेल्दी रहने के लिए भरपूर नींद लेना बेहद जरूरी है. लेकिन अधिकतर लोग फोन पर जरूरत से ज्यादा वक्त बिता रहे हैं, जिसका असर सेहतपर पड़ रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना है मर्दों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा नींद की जरूरत होती है. लेकिन ऐसा क्यों और कितनी ज्यादा नींद. आइए आइए जानते हैं...

मर्दों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा नींद की जरूरत 

कुछ साल पहले आई 'ए सोसाइटी फॉर वुमन हेल्थ रिसर्च' की रिपोर्ट नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश की गई. इसमें बताया गया कि महिलाओं और पुरुषों में नींद के घंटे अलग-अलग होते हैं. मतलब दोनों को सोने के लिए अलग-अलग घंटे चाहिए. नेशनल स्लीप फाउंडेशन (NSF) और ड्यूक यूनिवर्सिटी की स्टडीज के मुताबिक, महिलाएं दिनभर में पुरुषों की तुलना में ज्यादा मानसिक ऊर्जा खर्च करती हैं, जिससे उनके ब्रेन को ज्यादा रिकवरी टाइम यानी नींद की जरूरत होती है.

ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन की एक रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं का दिमाग अधिक जटिल होता है और वे एक समय में कई काम (Multitasking) करने की क्षमता रखती हैं. इसका मतलब यह हुआ कि उनका दिमाग ज्यादा मेहनत करता है और उसे ठीक से रिपेयर होने के लिए ज्यादा आराम यानी नींद चाहिए.

ये भी पढ़ें: च्युइंग गम या स्लो पॉइज़न? हर बाइट में समा रहे हैं सैकड़ों माइक्रोप्लास्टिक कण!

महिलाओं और पुरुषों की नींद में क्या अंतर होता है

1. डीप स्लीप

महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा गहरी नींद लेती हैं, जिससे उनकी बॉडी और ब्रेन जल्दी रीचार्ज होते हैं, लेकिन अगर उनकी नींद बार-बार टूटती है, तो इसका असर ज्यादा पड़ता है.

2. नींद की अवधि और क्वालिटी

महिलाओं को औसतन 7.5 से 9 घंटे की नींद की जरूरत होती है, जबकि पुरुषों के लिए 7-8 घंटे पर्याप्त माने जाते हैं. इसके अलावा महिलाएं ज्यादा REM (Rapid Eye Movement) स्लीप लेती हैं, जो ड्रीमिंग और मेमोरी बूस्टिंग के लिए जरूरी होती है.

3. स्लीप डिसऑर्डर

महिलाओं को नींद न आने (Insomnia) की समस्या पुरुषों की तुलना में 40% ज्यादा होती है. इसका कारण हार्मोनल बदलाव, तनाव, प्रेग्नेंसी और मेंस्ट्रुअल साइकिल हो सकते हैं.

महिलाओं को ज्यादा नींद की जरूरत क्यों होती है

1. मल्टीटास्किंग एक्स्ट्रा एनर्जी खर्च करता है

महिलाओं का दिमाग एक साथ कई चीजें प्रोसेस करता है, चाहे वो घर हो, ऑफिस हो या सोशल लाइफ. यह एक्स्ट्रा मेंटल स्ट्रेस उनके ब्रेन को ज्यादा थकाता है और उसे रिकवरी के लिए ज्यादा नींद की जरूरत होती है. एक स्टडी के मुताबिक, जो लोग ज्यादा सोचते हैं और क्रिएटिव वर्क करते हैं, उन्हें ज्यादा नींद की जरूरत होती है.

2. हार्मोनल बदलाव और मेंस्ट्रुअल साइकिल

महिलाओं के शरीर में मेंस्ट्रुअल साइकिल, प्रेगनेंसी और मेनोपॉज के कारण हार्मोनल उतार-चढ़ाव होते रहते हैं, जिससे नींद की जरूरत भी बदलती रहती है.

3. इमोशनल और साइकोलॉजिकल फैक्टर

महिलाएं इमोशनली ज्यादा सेंसिटिव होती हैं, जिससे स्ट्रेस और एंग्जायटी की वजह से उनकी नींद प्रभावित होती है. अच्छी नींद उनके ब्रेन को बेहतर तरीके से डिटॉक्स और रिलैक्स करने में मदद करती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget