एक्सप्लोरर

किडनी ट्रांसप्लांट या डायलिसिस, डॉक्टर से समझिए कब पड़ती है किसकी जरूरत?

जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं करती है, तो थकान, सूजन, उल्टी और भूख न लगने जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं. ऐसी कंडीशन में डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है.

Kidney Transplant vs Dialysis:  किडनी हमारे शरीर की एक तरह से लाइफलाइन है. इसकी सेहत खराब हुई तो बाकी अंग भी ज्यादा दिन नहीं चलेंगे. लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़ी हमारी छोटी-छोटी खराब आदतें भी किडनी की हेल्थ पर असर डालती हैं. जिसकी वजह से किडनी डिजीज के मामले बढ़ रहे हैं. साल 2018-2023 में किडनी डिजीज के 16.38% मामले बढ़े हैं. जर्नल 'नेफ्रोलॉजी' में छपी एक स्टडी के अनुसार, क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) से ग्रामीण इलाकों में 15.34% और शहरों में 10.65% लोग प्रभावित हैं.

जब किडनी ठीक से काम करना बंद कर देती है, तब मरीज और उसके परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है. डायलिसिस कराएं या किडनी ट्रांसप्लांट. दोनों ही इलाज गंभीर स्थिति में किए जाते हैं, लेकिन ये हर किसी के लिए एक जैसे असरदार नहीं होते हैं. आइए जानें कि कब किस ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ती है और डॉक्टर क्या सलाह देते हैं...

किडनी फेल होने पर क्या हैं रास्ते

जब किसी की किडनी 85-90% तक खराब हो जाती है, तो यह एंड स्टेज किडनी डिजीज (ESRD) कहलाता है. इस स्टेज पर शरीर से टॉक्सिन और एक्स्ट्रा फ्लूइड बाहर निकालने के लिए दो ही विकल्प होते हैं. डायलिसिस और किडनी ट्रांसप्लांट. डॉक्टर इनमें से ही चुनने की सलाह देते हैं.

डायलिसिस कब जरूरी है

डायलिसिस (Dialysis) एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें मशीन के जरिए खून को फिल्टर किया जाता है. यह इलाज तब दिया जाता है जब मरीज की हालत ट्रांसप्लांट के लिए तैयार नहीं होती या तुरंत डोनर उपलब्ध नहीं होता है. डायलिसिस दो तरह की होती है. पहला हीमोडायलिसिस जो मशीन से होती है, दूसरा पेरिटोनियल डायलिसिस, जो पेट की परत के जरिए होती है.

डायलिसिस की जरूरत कब पड़ती है

अचानक किडनी फेल हो जाए

उम्र अधिक हो या कोई दूसरी गंभीर बीमारी हो जैसे हार्ट डिजीज

मरीज ट्रांसप्लांट के लिए फिट न हो

जब तक डोनर किडनी नहीं मिलती

ट्रांसप्लांट कब बेहतर विकल्प होता है

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) में एक हेल्दी डोनर की किडनी मरीज को ट्रांसफर की जाती है. ये स्थायी समाधान माना जाता है, क्योंकि इसमें मरीज को बार-बार डायलिसिस की जरूरत नहीं पड़ती है.

ट्रांसप्लांट कब कराना चाहिए

मरीज शारीरिक रूप से फिट हो

कोई एक्टिव इन्फेक्शन या कैंसर न हो

डोनर (जैसे परिवार का सदस्य) उपलब्ध हो

डायलिसिस से थक चुका हो या उसकी क्वालिटी ऑफ लाइफ खराब हो रही हो

ट्रांसप्लांट के बाद इम्यूनो-सप्रेसिव दवाएं लेनी होती हैं ताकि शरीर नई किडनी को एक्सेप्ट कर सके.

डॉक्टर की सलाह क्या है

डॉक्टरों के अनुसार, अगर मरीज फिट है और डोनर उपलब्ध है, तो ट्रांसप्लांट हमेशा बेहतर विकल्प होता है, लेकिन जब तक डोनर नहीं मिलता या ट्रांसप्लांट संभव नहीं है, तब तक डायलिसिस ही जिंदगी बचाने का तरीका होता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
 Causes Of Lungs Cancer: हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
Steroids and Hormonal Imbalance: क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget