एक्सप्लोरर

मुंह और मंसूड़ों के कई रोगों का कारण बनता है आपके दांतों में जमा प्लाक, इन 5 तरीकों से करें साफ

आपके दांतों में जमा प्लाक आपके दांतों को मजबूत बनाए रखने वाले टिशूज को कमजोर कर देते हैं, जो आपके दांतों में सड़न और मुंह के कई रोगों का कारण बनता है, तो आइए आज हम आपको दांतों में जमे प्लाक को हटाने के तरीके बताने जा रहे हैं.

Health Tips: अधिकतर लोग रोजाना सुबह उठकर ब्रश कर लेते हैं और फिर दिन भर कुछ न कुछ खाते-पीते रहते हैं. इससे आपके दांतों के बीच में खाने के बहुत छोटे-छोटे कण जमा हो जाते हैं जिनसे दांतों में बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं. इन बैक्टीरिया से एक गाढ़ा चिपचिपा पदार्थ निकलता हैं, जिसे प्लाक कहा जाता है. यह प्लाक आपके दांतों में सड़न का कारण बनता है. इसके अलावा दांतों में जमा यह प्लाक दांत को मजबूत बनाए रखने वाले टिशूज को कमजोर कर देते हैं, जो मुंह के कई रोगों की वजह बनता है, तो आइए आज हम आपको दांतों में जमे प्लाक को हटाने के तरीके बताने जा रहे हैं. नमक और बेकिंग सोडे का इस्तेमाल करें आपके दांतों में जमा प्लाक को निकालने के लिए आप आधा चम्मच बेकिंग सोडा और आधा चम्मच नमक लेकर इसमें 8-10 बूंद सरसों के तेल की डालकर पेस्ट बनाएं. अब इस पेस्ट से ब्रश करें, खासकर दांतों के पीछे के हिस्से की अच्छी तरह सफाई करें. इसके 3 दिन ब्रश करने से आपका प्लाक कम होने लगता है और दांत साफ हो जाते हैं.
 दांतों को ब्रश करना है बेहद जरूरी अगर आप अपने दांतों को साफ और स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आपको दांतों को हर रोज ब्रश करना बहुत जरूरी है. अपने दांतों को रोजाना सुबह उठकर और रात में सोने से पहले दो बार ब्रश से अवश्य करें. आपके ब्रश के ब्रिसल्स मुलायम होने चाहिए नहीं तो इससे आपके मसूड़ों को नुकसान पहुंच सकता है. इसके साथ ही आप ऐसे टूथपेस्‍ट का उपयोग करें जिसमें फ्लोराइड हो. इससे आपके दांतों के इनेमल मजबूत होते हैं और आपे दांत बीमारियों से दूर रहते हैं. इसलिए आप खाने के बाद पानी से कुल्ला जरूर करें.दांत साफ न करें खाने के तुरंत बाद ज्यादातर लोगों को लगता है कि खाने के तुरंत बाद दांत साफ करने से दांत हेल्दी रहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. दरअसल हर बार खाने के बाद दांत साफ करना जरूरी है. लेकिन खाने के तुरंत बाद नहीं, जबकि दांतों को 30-40 मिनट के बाद ही साफ करें. तुरंत दांत साफ करने से भी दांत कमजोर हो सकते हैं.दांत ही नहीं जीभ की सफाई भी है जरूरी मुंह की सेहत को बनाए रखने के लिए दांत ही नहीं, जीभ को भी साफ रखना बहुत जरूरी है. इसके लिए आप ब्रश करते वक्त ब्रश से अपनी जीभ अच्छी तरह से सफाई करें. इसके साथ ही जीभ साफ करने के दूसरे यन्त्र अपनाकर भी जीभ को साफ कर सकते हैं. जीभ की सफाई से आपके मुंह से ज्यादा से ज्यादा बैक्‍टीरिया हटाया जा सकता है. जीभ साप करने के बाद तुरंत पानी से कुल्ला करें. फ्लॉस भी करें दांतों को ब्रश करने से सिर्फ आपके दांतों में उस हिस्से के जमे कण निकलते हैं, जहां आपका ब्रश पहुंच सकता है. इसलिए दांतों को फ्लॉस करना भी बेहद आवश्यक है. इसके लिए आप एक पटला धागा लें और इससे दांतों के बीच सफाई करें. इससे आपके दांतों और मसूड़ों के उन हिस्सों से बैक्‍टीरिया, खाद्य कणों एवं प्‍लेक की सफाई हो जाती है जहां आपका टूथब्रश नहीं पहुंच पाता है. इसके बाद तुरंत पानी से कुल्ला करें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Transmissible Cancer: मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget