एक्सप्लोरर

गर्मियों के मुकाबले सर्दी में कितना लेना चाहिए प्रोटीन? जान लीजिए जवाब

सर्दी के मौसम में हमारे शरीर को ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है.प्रोटीन एक ऐसा सोर्स है, जो शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है. इसके अलावा इस मौसम में शरीर की इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है.

Protein Intake in Winter : सेहतमंद रहना है तो प्रोटीन खाइए. डॉक्टर से लेकर जिम ट्रेनर तक सभी ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन खाने की सलाह देते हैं. बॉडी को फिट रखने के लिए प्रोटीन (Protein) बड़े काम की चीज है. प्रोटीन मसल्स बनाने के साथ इसके टिश्यू की मरम्मत और रखरखाव करने में मदद करता है. अगर शरीर की आवश्यकता से कम प्रोटीन लेते हैं तो मांसपेशिया कमजोर पड़ने लगती हैं. शरीर को मौसम के अनुसार प्रोटीन की जरूरत होती है. सर्दी का मौसम आते ही उसे ज्यादा एनर्जी और न्यूट्रिशन कीजरूरत होती है. ऐसे में आइए जानते हैं गर्मियों की तुलना में सर्दी में कितना प्रोटीन लेना चाहिए...

यह भी पढ़ें: सावधान ! बिल्लियां तेजी से फैला सकती हैं Bird Flu, रिसर्च में हैरान करने वाला खुलासा

शरीर के लिए कितना प्रोटीन लेना चाहिए

मेडिकल जर्नल हॉर्वर्ड टीएच चान के अनुसार, हमारा पूरा शरीर ही प्रोटीन से बना है. मसल्स, हड्डियां, स्किन, बाल और टिश्यू तक में प्रोटीन पाया जाता है. हमारे शरीर में कम से कम 10 हजार तरह के प्रोटीन मौजूद हैं. शरीर का करीब 20% हिस्सा ही प्रोटीन है.

नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, हमारे शरीर को रोजाना जितनी एनर्जी चाहिए, उसका 10 से 35% हिस्सा प्रोटीन से पूरा होना चाहिए. द अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन के अनुसार, सामान्य वयस्क को शरीर के प्रति किलोग्राम पर 0.8 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए. हालांकि, कुछ रिसर्च में पाया गया है कि मसल्स बनाने वालों को ज्यादा प्रोटीन चाहिए होती है.

सर्दी में कितना प्रोटीन लेना चाहिए

सर्दी में प्रोटीन की आवश्यकता उम्र, लिंग और फिजिकल एक्टिविटीज पर निर्भर करती है. आमतौर पर वयस्कों को प्रतिदिन 0.8-1.2 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम शरीर के वजन के हिसाब से लेना चाहिए. मतलब अगर आपका वजन 60 किलोग्राम है, तो आपको प्रतिदिन 48-72 ग्राम प्रोटीन लेने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

प्रोटीन कम खाने से क्या नुकसान

1. शरीर की जरूरत से कम प्रोटीन लेने पर जरूरी टिश्यू को बचाने और शरीर में अमीनो एसिड बनाए रखने के लिए मसल्स टूटने लगते हैं.

2. प्रोटीन लगातार कम होने से मसल्स मास और ताकत घटने लगती है.

3. अमीनो एसिड मसल्स को रिपेयर करता है, ताकि उसकी ग्रोथ हो सके, प्रोटीन कम होने पर ये प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.

सर्दी में प्रोटीन के लिए क्या खाएं

दालें

मांस

मछली

अंडे

दही

पनीर

सोयाबीन

मटर

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diabetes Friendly Sweets: शुगर पेशेंट कैसे मनाएं दिवाली? इन मिठाइयों को करें शामिल
शुगर पेशेंट कैसे मनाएं दिवाली? इन मिठाइयों को करें शामिल
Eye Drops Side Effects: बिना डॉक्टर से पूछे आंखों में डाल लेते हैं कोई भी आईड्रॉप, जा सकती है रोशनी
बिना डॉक्टर से पूछे आंखों में डाल लेते हैं कोई भी आईड्रॉप, जा सकती है रोशनी
Alcohol Liver Damage: शराब पीने से कितने साल बाद खराब हो जाता है लिवर?
शराब पीने से कितने साल बाद खराब हो जाता है लिवर?
Firecracker Safety for Patients: पटाखों से दूर रहे यह लोग, जानलेवा हो सकता है इसका धुआं
पटाखों से दूर रहे यह लोग, जानलेवा हो सकता है इसका धुआं

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget