एक्सप्लोरर

क्या शरीर से प्लाज्मा हटाकर हो सकते हैं जवान, जानें अरबपति ब्रायन जॉनसन का तरीका कितना खतरनाक

अमेरिकी अरबपति ब्रायन जॉनसन का दावा है कि जब उन्होंने अपने पिता को एक लीटर प्लाज्मा दिया था, तब उनकी उम्र 25 साल तक कम हो गई थी. अब यही प्रयोग वह खुद के साथ भी कर रहे हैं.

Anti Ageing Experiments : क्या कोई उम्र का रुख मोड़ सकता है,  क्या बुढ़ापा खत्म कर फिर से जवान हुआ जा सकता है, क्या उम्र घटाई जा सकती है. हर किसी का जवाब होगा, नहीं ऐसा संभव नहीं है लेकिन अमेरिकी अबपति और टेक दिग्गज ब्रायन जॉनसन (Bryan Johnson) ऐसा करने में जुटे हैं. 47 साल के जॉनसन खुद को जवान बनाने के लिए 16.52 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं.

जवानी बरकरार रखने के जुनून में उन्होंने शरीर से एक लीटर प्लाज्मा तक हटा दिया है. उनका दावा है कि ऐसा करके उनके पिता ने 25 साल उम्र कम कर ली थी. आइए जानते हैं जवानी बनाए रखने के लिए ब्रायन का यह तरीका कितना असरदार और खतरनाक है...

उम्र घटाने के लिए प्लाज्मा थेरेपी

दरअसल, 47 साल के ब्रायन जॉनसन टीनएज वाली उम्र चाहते हैं. वह हमेशा ऐसी चीजें कर जाते हैं, जो मेडिकल साइंस के लिए भी किसी अजूबे से कम नहीं होता है. इस बार उन्होंने अपने खून से एक लीटर प्लाज्मा निकालकर उसकी जगह 1 लीटर एल्ब्यूमिन चढ़ा लिया है. ऐसा करने वाले शायद वो दुनिया के इकलौते इंसान हैं. उनका दावा है कि इससे उनके खून में उम्र बढ़ाने वाले जितने फैक्टर्स थे, सब निकल जाएंगे. 

मेरे पिता ने 25 साल उम्र कम की-ब्रायन जानसन

ब्रायन जॉनसन अपनी उम्र घटाकर बेटे जितना बनने चाहते हैं. इसी जुनून में वह कई एक्सपेरिमेंट्स करते हैं. इसके लिए उन्होंने 30 डॉक्टरों को हायर कर रखा है. जिन पर मंथली लाखों डॉलर खर्च किए जाते हैं.उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- 'प्लाज्मा एक्सचेंज का काम पूरा हो गया है. मैंने 1 लीटर प्लाज्मा निकाला है और बदले में 1 लीटर एल्ब्यूमिन चढाया है. इस बार प्लाज्मा पिता को नहीं दिया और न ही प्लाज्मा किसी जवान लड़के से लिया.

इस बार पूरा प्लाज्मा निकालकर फेंक दिया. मेरा प्लाज्मा इतना साफ और अच्छा था कि डॉक्टर इसे फेंकना ही नहीं चाहते थे. यह लिक्विड गोल्ड जैसा ही है. प्लाज्मा थेरेपी का मकसद टॉक्सिन को निकालकर उम्र से जुड़ी बीमारियों का रिस्क कम करना है.' ब्रायन ने यह भी दावा है कि जब उन्होंने अपने पिता को एक लीटर प्लाज्मा दिया था, तब उनकी उम्र 25 साल तक कम हो गई थी. 

प्लाज्मा की बजाय एल्ब्यूमिन फायदेमंद या खतरनाक

उम्र घटाने का ये तरीका कितना कारगर है, इसे लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि जब मरीजों में प्लाज्मा की बहुत ज्यादा कमी हो जाती है तो एल्ब्यूमिन का इंजेक्शन लगाया जाता है लेकिन इतनी ज्यादा मात्रा में प्लाज्मा नहीं चढ़ाया जाता है. इसकी 200 से 250 ml ही काफी होती है. ब्रायन का केस बिल्कुल अलग और अनोखा है.

अभी तक ऐसी कोई रिसर्च भी नहीं हुई है, जिसमें बताया गया हो कि प्लाज्मा शरीर से हटाने और बदले में एल्ब्यूमिन चढ़ाने से फायदा होता है. इसके साइड इफेक्ट्स भी अब तक नहीं पता हैं. यह बात सच है कि इससे खून से टॉक्सिन या हानिकारक बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं लेकिन उम्र घटाने में यह असरदार है या नहीं, इसे लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है.

शरीर में कितना प्लाज्मा होता है

डॉक्टर्स का कहना है कि शरीर में 5-6 लीटर तक खून होता है. उसमें 2 से 2.5 लीटर तक प्लाज्मा होता है. इसमें से भी एक लीटर प्लाज्मा निकाल देना अजीब है. मेडिकल साइंस में कहीं भी इसे कारगर नहीं माना गया है. ब्रायन का ये प्रयोग कितना कारगर होगा, यह तो समय ही बताएगा, क्योंकि वो जो भी कर रहे हैं, वह अपने डॉक्टरों की देखरेख में कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

उम्र घटाने के लिए और क्या करते हैं ब्रायन

1. रोजाना 1,977 कैलोरी से ज्यादा नहीं खाते हैं.

2. डाइट में बादाम मिल्क, अखरोट, बेरीज और अलसी के बीज लेते हैं.

3. रेगुलर एक घंटा एक्सरसाइज करते हैं.

4. उनके डॉक्टरों की टीम रेगुलर तौर पर उनके हार्ट, ब्लड, लिवर, किडनी, ब्रेन, ब्लड वेसल्स और सेक्सुअल हेल्थ पर नजर बनाए रखते हैं.

5. रोजाना 80 विटामिंस और मिनिरल्स की दवाईयां खाते हैं.

6. हर महीने 30 हरी सब्जियां खाते हैं.

7. हर हाल में रात 8.30 बजे सोने चले जाते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्या आपकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं एंटी ग्लेयर लेंस? जान लीजिए ये कितने कारगर

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
 Causes Of Lungs Cancer: हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
Steroids and Hormonal Imbalance: क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget