एक्सप्लोरर

बदलते मौसम के चलते जकड़ गया है गला? ये घरेलू उपाय आएंगे आपके काम

बदलते मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है. जिसकी वजह से ज्यादातर लोग गले में खराश, खांसी और जकड़न की समस्या से परेशान हो जाते हैं. गले में खराश की वजह से बोलने या खाने में परेशानी होती है.

Sore Throat Remedies : मार्च का महीना शुरू हो गया है. दिन में गर्मी और रात में ठंडक है. धीरे-धीरे ही सही तापमान बढ़ने लगा है. इस बदलते मौसम में लोग बीमार होने लगे हैं. इम्यूनिटी कमजोर होने से वायरल फीवर, खांसी-सर्दी, जुकाम, गला खराब जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. बदन दर्द, नाक बंद और सिरदर्द भी परेशान करती हैं. गले में खराश के चलते न सिर्फ बोलने बल्कि खाने-पीने में भी दिक्कतें होती हैं.

खराश की वजह से गले में सूजन और दर्द का सामना करना पड़ता है. गले में खराश की समस्या को दूर करने के लिए दवाईयां और सीरप लिए जाते हैं लेकिन फिर भी आराम नहीं मिल पाता है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय काम आ सकते हैं. यहां जानिए बदलते मौसम में गले की जकड़न दूर करने के 7 घरेलू उपाय...

1. गर्म पानी पिएं

गर्म पानी पीना गले की समस्या को दूर करने का एक आसान और प्रभावी तरीका है. गर्म पानी गले की मांसपेशियों को आराम देता है और खराश को कम करता है. आप गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पी सकते हैं जो गले की समस्या को दूर करने में मदद करेगा.

यह भी पढ़ें : आपके घर में रहने वाले इन जानवरों में भी हो सकता है बर्ड फ्लू, जानें बचाव

2. गले की सिंकाई करें

गले की सिंकाई करना एक प्रभावी तरीका है जो गले की समस्या को दूर करने में मदद करता है. आप गर्म पानी में एक तौलिया भिगोकर उसे गले पर रखें. इससे गले की मांसपेशियों को आराम मिलेगा और खराश कम होगी.

3. शहद का सेवन करें

शहद (Honey) एक नेचुरल उपाय है, जो गले की समस्या को दूर करने में मदद करता है. इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गले की खराश को कम करते हैं. शहद को गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं या इसे सीधे गले पर लगा सकते हैं.

4. अदरक का सेवन करें

अदरक भी गले की समस्या को दूर करने में रामबाण माना जाता है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की खराश को कम करने में मदद करते हैं. अदरक को गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं या इसका चाय बनाकर सेवन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : टीवी या फोन दिखाकर बच्चे को खाना खिलाते हैं आप? जान लीजिए ये कितना खतरना

5. नमक पानी से गरारे करें

नमक पानी से गरारे करना आसान और बेहतरीन तरीका है. इससे गले की समस्या जल्दी खत्म हो सकती है. नमक पानी में हल्की हल्दी मिलाना और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. इससे गले की मांसपेशियों को आराम मिलता है और खराश की समस्या कम होती है.

6. मुलेठी खाएं

मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट-एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं. यह गले की खराश और छाती में जमे कफ से छुटकारा दिला सकता है. गले की खराश से परेशान होने पर मुलेठी का छोटा सा टुकड़ा मुंह में लेकर चूसने या गर्म पानी में मुलेठी पाउडर-शहर मिलाकर पीने से फायदे मिलता है.

7. हर्बल टी

गले की खराश दूर करने के लिए हर्बल टी (Herbal Tea) भी अच्छा ऑप्शन है. एक कप पानी गर्म में 4-5 तुलसी के पत्ते, एक टुकड़ा दालचीनी और अदरक डालकर अच्छी तरह उबालें, फिर छानकर घूंट-घूंट पिएं. इससे गले की सूजन और दर्द से राहत मिल सकती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहान

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget