एक्सप्लोरर

बदल रहा मौसम, बढ़ रहा सर्दी और जुकाम, हेल्दी रहने इन बातों का रखें ध्यान

Health Tips: बदलता मौसम सेहत के लिए एक बार फिर परेशानी वाला बन गया है. दिन में गर्मी और रात में तापमान में गिरावट होने से कई तरह की मौसमी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं.

Health Tips: मार्च की शुरुआत हो गई है और मौसम में बदलाव हो रहा है. दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंडक महसूस हो रही है. जिसकी वजह से जुकाम, बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द, बदन दर्द, आंखों में जलन, एक्जिमा और फ्लू जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं. यह ऐसा मौसम है जब अस्थमा के मरीजों के लिए भी परेशानियां बढ़ जाती हैं. कमजोर इम्यून सिस्टम (Immune System) वालों को ज्यादा समस्याएं होती हैं. ऐसे में इस मौसम में दिनचर्या में कुछ बदलाव की जरूरत होती है, जिससे सेहत को किसी तरह की दिक्कतें न हो. आइए जानते हैं...
 
1. पंखा चलाने से बचें
बदलते मौसम में सुबह-शाम ठंड रहती है और दोपहर में तापमान बढ़ जाता है, ऐसे में गर्मी लगने पर ज्यादातर लोग पंखा चला लेतेहैं लेकिन ऐसी गलती करने से बचना चाहिए, क्योंकि बीमारी की यही सबसे बड़ी वजह है. इससे सर्दी-गर्मी हो सकती है और बुखार भी हो सकता है. इसलिए गर्मी महसूस हो तो आराम से बैठ जाएं, कुछ देर में तापमान सामान्य हो जाएगा.
 
2. क्या खाएं, क्या नहीं
ऐसे लोग जो बहुत जल्दी जुकाम और बुखार की चपेट में आते हैं, इसका मतलब उनका इम्यून सिस्टम कमजोर है. ऐसे में उन्हें खानपान में बदलाव कर ऐसी चीजें खानी चाहिए, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए. अपनी डाइट में ग्रीन टी या ब्लैक टी शामिल कर सकते हैं. हालांकि, दिन में एक-दो कप से ज्यादा न पीएं. कच्चा लहसुन, दही, ओट्स, विटामिन डी और विटामिन सी फूड्स का सेवन करें. चावल, गेहूं, सेब और ड्राई फ्रूट्स खाएं, फल और सब्जियां खाने में रखें. इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बीमारियों से बचाने का काम करते है.
 
3. साफ-सफाई से न करें समझौता
फ्लू और जुकाम से बचने के लिए अपनी हाथों को साफ रखें. अगर कहीं हैंडवाश, साबुन नहीं मिल रहा तो अपने पास सैनेटाइजर रखें. अस्थमा मरीज खुद को गर्म रखने की कोशिश करें और डॉक्टर के बताए गाइडलाइन का पालन करें. एक्जिमा होने पर स्किन पर नारियल या सूरजमुखी ऑयल लगाते रहें. डॉक्टर की सलाह पर दवाईयां लेते रहें.
 
4. तबीयत खराब होने पर घर पर रहकर रेस्ट करें.
 अगर पॉसिबल हो तो वर्क फ्रॉम होम ही करें, ताकि दूसरे लोगों तक बीमारी न पहुंचे. बाहर जाने से बचें. अगर कोई सर्दी-जुकाम से पीड़ित है तो उससे दूरी बनाकर रखें. इस मौसम में बच्चों का खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए. 
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget