एक्सप्लोरर

Heart Attack Sign: कोलेस्ट्रॉल बढ़ा तो कभी भी आ सकता है हार्ट अटैक, ऐसे करें कंट्रोल

कोलेस्ट्रॉल को लेकर अलर्ट रहना चाहिए. इसके बढ़ने से हाई ब्ल्ड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट अटैक,हार्ट फेलियर और कोरोनरी आर्टरी डिजीज का खतरा हो सकता है. कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लाइफस्टाइल बेहतर बनाएं

High Cholesterol : दिल की सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है. यह हमारे शरीर का अहम हिस्सा है और पूरे शरीर में ब्लड सप्लाई करने का काम करता है. ऐसे में यह जितना हेल्दी होगा, शरीर उतना ही सेहतमंद रहता है. हेल्दी हार्ट के लिए शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रखना चाहिए. आजकल खराब लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी की वजह से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर पाना आसान नहीं है.

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल की बीमारियों का खतरा रहता है. इससे हार्ट अटैक भी आ सकता है. ऐसे में कुछ नेचुरल तरीकों को अपनाकर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है. 

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के 5 उपाय

1. डाइट में फाइबर शामिल करें
कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में घुलनशील फाइबर से भरपूर फूड्स को जरूर शामिल करें. यह ब्लडस्ट्रीम में कोलेस्ट्रॉल के अब्जॉर्प्शन को कम करने में मदद कर सकता है. खाने में दलिया, राजमा, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, सेब और नाशपाती रख सकते हैं.

2. एनिमल फैट अवॉयड करें
हाई कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करना चाहते हैं तो एनिमल फैट को अवॉयड करें.  प्रोसेस्ड मीट जैसे बोलोग्ना, सलामी, पेपरोनी, हॉट डॉग, रेड मीट, पिग मीट, वील या लैंप मीट खाने से बचें. दूध, पनीर, क्रीम, और मक्खन जैसे फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स से भी परहेज करें. इन फूड्स में प्रोसेस्ड फैट के साथ कोलेस्ट्रॉल काफी ज्यादा होता है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल और प्लाक निर्माण से जुड़े हैं.

3. कार्ब्स वाली डाइट कम करें
कई रिसर्च में पता चला है कि कम कार्ब खाने से वजन कम करने और हार्ट रिस्क को कम करने में मदद मिल सकती है, इसलिए अपनी डाइट में दलिया, साबुत अनाज, सेम, दाल और साबुत फल जैसे हाई फाइबर कार्बोहाइड्रेट जरूर शामिल करें. इसकी मदद से पेट देर तक भरा रहता है और ज्यादा खाने से बच सकते हैं.

4. वेजिटेरिन डाइट अपनाएं
ज्यादा से ज्यादा वेजिटेरियन फूड्स खाकर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है. इसके लिए एनिमल बेस्ड प्रोटीन मांस, पोल्ट्री, मछली, अंडे, पनीर की बजाय दाल, टोफू या क्विनोआ जैसे प्लांट बेस्ड प्रोटीन खाना शुरू करें.

5. वजन कंट्रोल करें
अगर आपका वजन काफी ज्यादा है या आप मोटापे के शिकार हैं तो उसे जितना जल्दी हो सके, कम करने की कोशिश करें. वजन कम करने से LDL बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है. इससे मोटापे से होने वाली दूसरी गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips : ज्यादा टाइट ब्रा पहनती हैं? हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, जानें एक्सपर्ट की सलाह

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget