एक्सप्लोरर

कहीं आपकी बॉडी में तो नहीं बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, इन 5 लक्षणों से करें पहचान

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा लेवल हार्ट की समस्या ही नहीं कई तरह की परेशानी खड़ी कर सकता है.इसकी वजह से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं.इसलिए कभी भी बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

Cholesterol Signs: कोलेस्ट्रॉल एक तरह का वैक्सि सब्सटांस होता है जो शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होता है. इसकी मदद से ही बॉडी को सेल्स बनाने, विटामिन और हॉर्मोन्स बनता है. जिस तरह किसी भी चीज की ज्यादा मात्रा ठीक नहीं होती है, उसी तरह अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ जाए तो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. कोलेस्ट्रॉल दो तरह से मिलते हैं. पहला लीवर से जो शरीर की आवश्यकता अनुसार कोलेस्ट्रॉल प्रोड्यूस करता है. वहीं, दूसरा खानपान से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. शरीर में कोलेस्ट्रोल का लेवल बढ़ने से हार्ट समेत कई समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसलिए कोलेस्ट्रॉल बढ़ना हल्के में न लें. आइए जानते हैं बॉडी में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के क्या संकेत होते हैं...
 
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या 
शरीर में जब भी बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है. कोलेस्ट्रॉल के बढ़े लेवल से वेंस में प्लाक जमा होना शुरू हो जाता है और हाई बीपी की समस्या हो सकती है. इसकी वजह से सीने में दर्द, सिर दर्द, थकान, सुस्ती, सांस लेने में तकलीफ और वॉमिटिंग जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं.
 
सीने में दर्द और रैपिड हार्ट बीट
बार-बार सीने में दर्द होना या हार्ट बीट का बढ़ जाना हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है. शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा स्तर ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है जो हार्ट को ब्लड पंप करने में समस्याएं खड़ी करता है. इससे चेस्ट पेन होने लगता है और हार्ट बीट भी बढ़ जाती है. 
 
स्किन का रंग बदलना
शरीर में जब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है तो ब्लड फ्लो कम हो जाता है. इसका असर स्किन के रंग पर पड़ता है. ब्लड फ्लो कम होने से बॉडी सेल्स को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं पहुंचा पाता और ऑक्सीजन की कमी होने लगती है.  जिससे स्किन का रंग बदलने लगता है.
 
पैरों का ठंडा पड़ जाना
अगर सर्दियों में अक्सर पैर ठंडे रहते हैं तो ये बढ़े कोलेस्ट्रॉल लेवल के संकेत हो सकते हैं. पैरों का ठंडा पड़ना काफी आम है लेकिन अगर हमेशा ही ऐसा रहता है तो समझ जाइए कि कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ गया है. इसलिए तुरंत चेकअप करवाना चाहिए.
 
पैरों में अक्सर दर्द रहना
शरीर में जब भी बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है तो ऑक्सीजन की कमी होने लगती है. जिसकी वजह से पैरों में दर्द होता है. बढ़ा हआ कोलेस्ट्रॉल पेरीफेरल आईटीएल डिजीज (PAD) की वजह भी बन जाती है. ऐसी कंडीशन में आर्टिरीज ब्लॉक हो जाती है और ब्लड फ्लो स्लो हो जाता है. जिसकी वजह से पैरों में दर्द बढ़ जाता है. ऐसे में फिजिकल एक्टिविटीज करते रहना चाहिए.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget