एक्सप्लोरर

सर्दियों में बढ़ रहे 4 किस्म के दिल के मरीज,ओपीडी में रोजाना 500 मरीज पार

ठंड बढ़ने के साथ दिल के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है. अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. दिल के चार किस्म के मरीज डॉक्टर के पास ज्यादा पहुंच रहे हैं.

Heart Disease in Winter : सर्दियों में सुस्त लाइफस्टाइल और कड़ाके की ठंड की वजह से दिल के मरीजों की संख्या बढ़ गई है. अस्पतालों में मरीज हार्ट से जुड़ी अलग-अलग परेशानी लेकर पहुंच रहे हैं. कानपुर के कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल में आसपास के कई जिलों से लोग इलाज करवाने पहुंच रहे हैं. इसमें चार किस्म के दिल के मरीज ज्यादा देखने को मिल रहे हैं. आलम ये है कि रोजाना कार्डियोलॉजी अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे वाले मरीजों की संख्या 500 के पार पहुंच गई है.

अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि सर्दी के मौसम में हार्ट की परेशानियां बढने की वजह से मरीजों की संख्या में इजाफा हो जाता है. हार्ट की जो चार समस्याएं सबसे ज्यादा बढ़ी हैं, उनका कहर हर साल इस मौसम में देखने को मिलता है.

सर्दियों में सबसे ज्यादा बढ़ने वाली दिल की बीमारियां

1. हार्ट अटैक

2. हार्ट फेल

3. हार्ट ब्लॉक

ठंड में क्यों बढ़ जाती हैं हार्ट डिजीज

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सर्दियों में लोगों की फिजिकल एक्टिविटीज कम हो जाती हैं. तली-भुनी चीजें ज्यादा खाने लगते हैं. जिससे हार्ट पर बोझ बढ़ने लगता है. ऐसे में शरीर को गर्म रखने के लिए दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसका एक कारण ये भी है कि ठंड में धमनियां (Arteries) सिकुड़ जाती हैं. जिससे ब्लड फ्लो स्लो हो जाता है और हार्ट की मांसपेशियों को कम ऑक्सीजन मिल पाती है, जो स्ट्रोक या हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है.

इसके अलावा जैसे-जैसे तापमान कम होता है, शरीर में ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी बढ़ने लगता है, जो हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ाता है. इससे उन लोगों को ज्यादा खतरा हो सकता है, जिन्हें पहले से कोई दिल की कोई बीमारी रही हो. इसलिए इस मौसम में हार्ट का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है. 

सर्दियों में किन लोगों को दिल की बीमारियों का ज्यादा खतरा

1. पहले से कोई दिल की कोई बीमारी है

2.  कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है

3. अनहेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने वाले

4. ज्यादा स्मोकिंग करने और शराब पीने वाले

5. डायबिटीज के मरीजों को

6. ज्यादा वजन वालों को

सर्दियों में हार्ट रोग से बचने के लिए क्या करें

सुबह-सुबह बुजुर्ग, युवा, बच्चे और महिलाएं बाहर ठंड में टहलने से बचें.

ऊनी या गर्म कपड़े पहनकर रखें.

गरमागरम चीजें ही खाएं

ठंडा नहीं गर्म पानी पिएं.

चिकनाई वाली चीजें न खाएं

धूम्रपान-शराब से दूरी बनाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget