एक्सप्लोरर

हार्ट अटैक आने से एक हफ्ते पहले ही मिलने लगते हैं 5 वॉर्निंग साइन, इन 5 हिस्सों में बढ़ सकता है दर्द

अगर आपको बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस हो रही है या हार्ट बीट तेज चल रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें, क्योंकि ये हार्ट अटैक आने के संकेत हो सकते हैं. एक हफ्ते पहले ही इसके लक्षण दिखाई पड़ सकते हैं.

Heart Attack Warning Signs : अगर आप भी इस भ्रम में हैं कि हार्ट अटैक अचानक से पड़ता है तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इसके संकेत हफ्तेभर पहले से दिखने लगते है.  इन लक्षणों को इग्नोर करना खतरनाक हो सकता है. कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हार्ट अटैक (Heart Attack) की वार्निग साइन तो 1-2 महीने पहले ही नजर आने लगते हैं, जिस पर ध्यान देकर तुरंत डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए. आज हम आपको 5 ऐसे ही वार्निंग साइन के बारें में बताने जा रहे हैं, जो हार्ट अटैक आने से कम से कम एक हफ्ते पहले दिखाई देने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

1. चेस्ट में दर्द

हार्ट अटैक आने से पहले छाती में बहुत ज्यादा दर्द महसूस हो सकता है. यह दर्द दबाव या भारीपन जैसा भी लग सकता है. हार्ट अटैक की वजह से होने वाला दर्द आमतौर पर लेफ्ट हैंड को भी प्रभावित कर सकता है लेकिन दोनों तरफ भी असर दिख सकता है.

2. बांह में दर्द

हार्ट अटैक आने से पहले कंधे और बांह में दर्द महसूस हो सकता है. कई बार लोग इस दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में चलकर गंभीर हो सकता है. अगर बाएं बांह में बार-बार तेज दर्द हो रहा है तो अलर्ट हो जाएं तो तुरंत डॉक्टर से जाकर मिलें.

3. हाथ में जगह-जगह दर्द

हार्ट अटैक आने से पहले हाथों के अलग-अलग हिस्सों में दर्द महसूस हो सकता है. कई लोग इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए पेनकिलर खा लेते हैं लेकिन यह ठीक नहीं है, ऐसी कंडीशन में बिना देर किए डॉक्टर से मिलना सबसे अच्छा होता है.

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

4. पीठ में दर्द

हार्ट अटैक का दर्द सिर्फ कंधे और चेस्ट तक ही नहीं होता, यह पीठ में भी हो सकता है. अगर बिना किसी कारण पीठ में दर्द हो रहा है तो एक बार डॉक्टर के पास जाकर जांच करा लें. इससे समस्या का पता समय से पहले चल जाएगा.

5. जबड़ों में दर्द

हार्ट अटैक से पहले जबड़ों में दर्द या दबाव महसूस हो सकता है. कई लोग इसे ज्यादा सीरियस नहीं लेते हैं, जो खतरनाक हो सकता है. ऐसे में जब भी इस तरह के संकेत नजर आए तो तुरंत सावधान हो जाना चाहिए और तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:क्या आपकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं एंटी ग्लेयर लेंस? जान लीजिए ये कितने कारग

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Loose Motions: बदलते मौसम में आपको भी तो नहीं हो रहा लूज मोशन, जानें कैसे रख सकते हैं पेट को ठीक
बदलते मौसम में आपको भी तो नहीं हो रहा लूज मोशन, जानें कैसे रख सकते हैं पेट को ठीक
Why Do I Poop After Eating: खाना खाने के तुरंत बाद बन जाता है प्रेशर, जानें शरीर में कहां है दिक्कत?
खाना खाने के तुरंत बाद बन जाता है प्रेशर, जानें शरीर में कहां है दिक्कत?
Lemon Coffee For Weight Loss: कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget