एक्सप्लोरर

हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

हाथ कांपना कुछ बुरा होने का संकेत या टोना-टोटका नहीं है. ये शरीर का एक तरह से हेल्थ सिग्नल है, जिसे समझना और सही वक्त पर एक्शन लेना जरूरी है. अगर इसे नजरअंदाज करेंगे तो कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं.

Hand Tremors Causes : 'हाथ कांप रहे हैं...कहीं कुछ बुरा तो नहीं होने वाला'...अक्सर बुजुर्गों को ऐसा कहते हुए आपने सुना होगा. कहीं-कहीं तो बुढ़ापे में हाथ कांपने को भांजे की पिटाई से जोड़कर भी देखा जाता है. कई लोग इसे अपशगुन से जोड़ते हैं, तो कुछ इसे कमजोरी या डर मानते हैं. लेकिन क्या वाकई हाथ कांपना (Hand Tremors) सिर्फ इन्हीं वजहों से होता है या इसके पीछे मेडिकल कारण हैं. आइए जानते हैं इससे जुड़े मिथ और साइंटिफिक सच...

हाथ कांपने से जुड़े मिथ और फैक्ट्स

Myth: हाथ कांप रहे हैं, कुछ बुरा होने वाला है

Fact: हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह पूरी तरह अंधविश्वास है. हाथ कांपना कोई भविष्यवाणी नहीं करता है. इसका कारण मेडिकल, न्यूरोलॉजिकल या मानसिक हो सकता है.

Myth: कमजोरी या भूख से हाथ कांप रहे होंगे

Fact: हां, ये कुछ मामलों में सच हो सकता है, लेकिन हर बार नहीं. हाथ कांपना शुगर लेवल गिरने, थकावट या डिहाइड्रेशन की वजह से भी हो सकता है, लेकिन यह एकमात्र कारण नहीं है.

Myth: डर या गिल्ट से भी हाथ कांपते हैं

Fact: एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डर या भावनात्मक तनाव के दौरान हाथ कांप सकते हैं, लेकिन ये लंबे समय तक कांपते रहें तो मामला न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर (Neurological Disorder) का हो सकता है.

हाथ कांपने के साइंटिफिक कारण 

1. एसेंशियल ट्रेमर (Essential Tremor)

यह एक न्यूरोलॉजिकल कंडीशन है जो धीरे-धीरे विकसित होती है और अक्सर हाथों में कंपकंपी का कारण बनती है. यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है लेकिन उम्र के साथ बढ़ सकती है.

2. पार्किंसंस डिजीज (Parkinson’s Disease)

अगर हाथ स्थिर रहते हुए भी कांपते हैं, तो यह पार्किंसन रोग का भी संकेत हो सकता है, यह खासकर उम्रदराज़ लोगों में ज्यादा देखने को मिलता है.

3. हाइपरथायरायडिज्म (Hyperthyroidism)

हाइपरथायरायडिज्म यानी थायरॉयड का तेज होना. इसमें मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है, जिससे हार्ट की गति और हाथों में कंपकंपी हो सकती है.

4. लो ब्लड शुगर (Low Blood Sugar)

लो ब्लड शुगर यानी हाइपोग्लाइसीमिया (Hypoglycemia) में शरीर में ग्लूकोज का लेवल कम हो जाता है, जिससे वह कांपने लगता है. इसमें हाथ सबसे पहले प्रभावित होते हैं.

5. मेंटल स्ट्रेस और एंग्जाइटी (Mental Stress & Anxiety)

ज्यादा तनाव, चिंता या घबराहट से भी हाथ कांप सकते हैं. यह अस्थायी होता है, लेकिन बार-बार हो तो डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

डॉक्टर के पास कब जाएं

1. अगर हाथ कांपने की वजह से लिखने, पकड़ने या खाना खाने में दिक्कत हो रही हो.

2. कांपने के साथ-साथ शरीर के दूसरे हिस्सों में भी कंपकंपी हो.

3. अचानक कांपना शुरू हुआ हो और रुके नहीं.

4. कांपने के साथ चक्कर, उलझन या कमजोरी हो.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : बार-बार प्यास लगती है? कहीं ये बड़ी बीमारी का अलार्म तो नहीं

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget