एक्सप्लोरर

Workout Tips: फायदा ही नहीं नुकसान भी पहुंचाते हैं गलत तरीके से किए गए ये वर्कआउट, जानें कैसे

Health: आजकल लोग देखा-देखी या कहीं पढ़कर, वीडियो देख एक्सरसाइज शुरू कर देते हैं. वह यह नहीं सोचते कि इसका उनकी बॉडी पर क्या असर होगा. ऐसी स्थिति में वर्कआउट नुकसानदायक भी हो सकता है.

Health Tips : कोविड के बाद वर्क फ्रॉम होम का ट्रेंड बढ़ा है. घर में बैठे-बैठे फिजिकल एक्टिविटी पर फुल स्टॉप सा लग गया है. इसका असर यह हुआ है कि पूरा रूटीन ही बिगड़ा हुआ है. इससे सेहत (Health) को भी कई तरह की परेशानियां हो रही हैं. इन सबके बीच जो सबसे अच्छी बात है, वह यह कि आजकल लोग हेल्थ और फिटनेस को लेकर काफी अवेयर भी हुए हैं. एक्सरसाइज, वर्कआउट और योग उनकी दिनचर्या का हिस्सा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर सही तरह से वर्कआउट न किया जाए तो यह फायदे की जगह नुकसान (exercise side effects) भी पहुंचा सकता है. आइए जानते हैं..
 
योग करना
प्राचीनकाल से ही योग हमारी लाइफ का हिस्सा रहा है. इससे न सिर्फ शरीर बल्कि दिमाग भी एक्टिव रहता है. लेकिन अगर इसे गलत तरीके से किया जाए तो इसके नुकसान भी हो सकते हैं. योग में कुछ चीजें नहीं करने की सलाह दी गई हैं. जैसे- हर किसी को शीर्षासन नहीं करना चाहिए. ऐसे लोग जिन्हें किसी तरह की पेट की बीमारी रही हो, उन्हें दबाव डालने वाले योग से परहेज करने को कहा गया गया है. ओम का उच्चारण भी कुछ परिस्थितियों में मना होता है. ऐसे में अगर आप योग करते हैं तो एक सही प्रशिक्षक से मदद लें.
 
ट्रेडमिल पर चलना
आजकल हर किसी के पास ट्रेडमिल या जिम वाली साइकिल है. इन मशीनों पर अचानक या जरूरत से ज्यादा चलना नुकसानदायक हो सकता है. आजकल कई ऐसे केस आ रहे हैं, जब ट्रेडमिल पर चलते-चलते ही हार्ट अटैक आ जाता है. ऐसा तब ज्यादा हो सकता है, जब वजन ज्यादा हो और बहुत दिनों बाद अचानक से एक्सरसाइज की जा रही हो. हाई बीपी और शुगर अनकंट्रोल की स्थिति में ऐसा होता है. इसका एक कारण यह भी होता है कि ट्रेडमिल या जिम साइकिलिंग हमेशा बंद जगह पर होती है, इससे पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता और सेहत के लिए खतरा बन जाता है.
 
रनिंग या जॉगिंग
रनिंग या जॉगिंग सबसे अच्छी एक्सरसाइज में से एक है. इसका फायदा पूरी बॉडी को होता है लेकिन अगर आप किसी दिन अचानक से दौड़ना शुरू कर देते हैं तो यह फायदेमंद नहीं होता है. 40 साल के बाद, बढ़े वजन के साथ अचानक दौड़ना या जॉगिंग हड्डियों के साथ दिल के लिए नुकसानदायक होता है. रोजाना वर्कआउट करने वाले, खिलाड़ी या आर्मी जवान रोजाना कई-कई किलोमीटर तक दौड़ते, इसका फायदा उन्हें मिलता है. यह उनका रूटीन होता है और इसके लिए वे वॉर्मअप, स्ट्रेचिंग, सही रूटीन और सही तरीके से दौड़ने की ट्रेनिंग लेते हैं. यह भी फैक्ट है कि दौड़ते या जॉगिंग करने के दौरान शरीर का पूरा वजन एक साथ पैरों पर पड़ता है. इसका नुकसान कड़क हो चुकी मसल्स और दिल को हो सकता है. दौड़ने की शुरुआत करनी है तो सबसे पहले सही शूज चुने और लगातार तेज चलकर प्रैक्टिस करें. पहले 5 मिनट के दौड़ से शुरुआत करें और फिर धीरे-धीरे इसे आगे ले जाएं.
 
बाकी एक्सरसाइज
जुंबा, एरोबिक्स, रस्सी कूदना, मार्शल आर्ट जैसी एक्टिविटीज को कभी भी अचानक से शुरू न करें. इसका नुकसान हड्डियों और मसल्स पर तो होता ही है, रीढ़ को भी जोखिम में डाल देता है. इसके साथ ही हार्ट, लिवर जैसे अंग भी प्रभावित होते हैं. ओवरवेट हैं तो सबसे पहले किसी एक्सरपर्ट से सही एक्सरसाइज चुने और फिर आगे बढ़ें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nana Patekar Death: सीने का तेज दर्द कब कार्डियक अरेस्ट और कब हार्ट अटैक, कैसे करें पता?
सीने का तेज दर्द कब कार्डियक अरेस्ट और कब हार्ट अटैक, कैसे करें पता?
क्या जरूरी है जोर से हंसना, इससे क्या होते हैं फायदे?
क्या जरूरी है जोर से हंसना, इससे क्या होते हैं फायदे?
दिल्ली में कहर बरपा रहा डेंगू-मलेरिया, अब तक इतने लोग बने शिकार
दिल्ली में कहर बरपा रहा डेंगू-मलेरिया, अब तक इतने लोग बने शिकार
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सौरव दास बोले, 'सब बिहार वाले…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सौरव दास बोले, 'सब बिहार वाले…'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
Embed widget