एक्सप्लोरर

चिकन खाने से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

चाहे वेज खाएं या नॉनवेज, जरूरी है कि डाइट बैलेंस और साफ-सुथरी हो. एक नए रिसर्च ने नॉनवेज खाने वालों की धड़कन बढ़ा दी है. इसमें बताया गया है कि जरूरत से ज्यादा चिकन खाना नुकसानदायक हो सकता है.

Chicken Cancer Risk : अक्सर ही एक सवाल पूछा जाता है कि सेहत के लिए क्या बेहतर है- वेज या नॉनवेज. इसका जवाब हर कोई अपनी तरह से देता है. इस पर कई रिसर्च भी हुए हैं. कुछ में प्लांट बेस्ड फूड्स, कुछ में आयरन और प्रोटीन के लिए नॉनवेज को ज्यादा अच्छा बताया गया है, लेकिन हाल की एक नई स्टडी ने रोज-रोज चिकन खाने वालों की चिंता बढ़ा दी है. इस रिसर्च में डाइट को बैलेंस रखने को कहा गया है. ताकि सेहत को ज्यादा नुकसान न हो. इसमें चिकन खाने वालों को अलर्ट किया गया है.

क्या कहती है स्टडी

इटली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के शोधकर्ताओं के अनुसार, ज्यादा चिकन खाना सेहत के लिए खतरनाक है. शोधकर्ताओं के अनुसार, जो लोग हफ्ते में 300 ग्राम से ज्यादा चिकन खाते हैं, उनमें पेट और आंत से जुड़ी बीमारियों और कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. खास बात ये है कि अब तक माना जाता था कि रेड मीट (Red Meat) से बचना चाहिए और पोल्ट्री (चिकन) बेहतर विकल्प है, लेकिन इस स्टडी के बाद सबकुछ बदल गया है.

यह भी पढ़ें : शरीर में कूट-कूट कर विटामिन B12 भर देंगे ये 6 फूड, डाइट में जरूर करें शामिल

चिकन क्यों खतरनाक

शोधकर्ताओं ने पाया कि बहुत ज्यादा चिकन खाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर यानी पाचन तंत्र के कैंसर (Gastrointestinal Cancer) का रिस्क बढ़ जाता है. उन्होंने 20 सालों तक 4,869 वयस्कों का डेटा स्टडी किया और पाया कि जो लोग ज्यादा चिकन खाते थे, उनमें समय से पहले मौत का खतरा भी ज्यादा था.

हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि खतरा चिकन की क्वालिटी से है, या उसे पकाने के तरीके जैसे डीप फ्राई या ग्रिल से. रिसर्चर मानते हैं कि और गहराई से इसकी जांच की जरूरत है. न्यूट्रिएंट्स जर्नल में पब्लिश इस रिपोर्ट में एक्सपर्ट्स ने चिकन खाने को लेकर सावधान रहने को कहा है.

नॉनववेज खाने वालों को क्या करना चाहिए

चिकन कम खाएं.

चिकन को अच्छे और हेल्दी तरीके से पकाएं.

डेली डाइट में फल, सब्जियां और फाइबर की मात्रा बढ़ाएं.

प्रोसेस्ड मीट या डीप फ्राइड चिकन से बचें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget