एक्सप्लोरर

Dengue Recovery Diet: डेंगू से फास्ट रिकवरी के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, कमजोरी और थकान से मिलेगा छुटकारा

Dengue : डॉक्टर के मुताबिक, डेंगू से सावधानी बरतने की जरूरत है. इसे हल्के में लेने की गलती कभी भी नहीं करनी चाहिए. डेंगू के बाद कमजोरी और थकान बनी रहती है.

Dengue Diet: सर्दियों का मौसम आने वाला है. सर्दी-खांसी बुखार के साथ डेंगू के मरीज देखने को मिल रहे हैं. अक्टूबर में डेंगू (Dengue) के मामलों में बढ़ोतरी ने चिंता बढ़ा दी है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, डेंगू से ठीक होने के बाद भी रिकवरी में काफी वक्त लग रहा है. लंबे समय तक कमजोरी और थकान की समस्या बनी रहती है. डेंगू के दौरान शरीर कमजोर हो जाता है. कई तरह के माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी की वजह से ठीक होने में समय लगता है. यही कारण है कि बीमारी के बाद खानपान (Diet) का खास ख्याल रखना चाहिए. अगर डेंगू से तेजी से रिकवरी चाहिए तो खाने में इन चीजों को शामिल करें..
 
तरल पदार्थों को डाइट में शामिल करें
डेंगू में तरल पदार्थ काफी कारगर होता है. इसलिए कोशिश करें किखूब सारा तरल पदार्थ आपकी खानपान का हिस्सा रहे. पानी के साथ-साथ काढ़ा, हर्बल टी और सूप का इस्तेमाल आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है. तरल पदार्थ से शरीर को हाइड्रेटेड रखने और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में काफी मदद मिलती है. डेंगू से इलाज के बाद भी प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए हाइड्रेशन का ध्यान देने की जरूरत रहती है.
 
विटामिन्स-एंटीऑक्सीडेंट्स का इस्तेमाल
डेंगू के दौरान शरीर से माइक्रोन्यूट्रिएंट्स काफी कम हो जाता है. इसकी पूर्ति के लिए विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए. खाने में हरी सब्जियां और मौसमी फलों को शामिल करना सबसे बेहतर माना जाता है. सेब, अनार और पपीता जैसे फलों से विटामिन-ए, विटामिन-सी, एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर शरीर को मिल जाते हैं. इनके सेवन से पाचन क्रिया में भी सुधार होती है और जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है.
 
मसाले होते हैं मददगार
खाने में इस्तेमाल किए जाने वाले मसाले काफी कारगर होते हैं. हल्दी, अदरक, लहसुन, काली मिर्च, दालचीनी, इलायची, और जायफल जैसे मसालें शरीर को हेल्दी रखने  और इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होते हैं. कई मसालों में एंटीफंगल, एंटीवायरल, एंटीमाइक्रोबायल, एंटी-बैक्टीरिया और प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं. डेंगू से रिकवरी के लिए काढ़े या खाने में इन मसालों का सेवन कर सकते हैं.
 
प्रोबायोटिक्स होते हैं सहायक
अगर आप डेंगू से तेज रिकवरी चाहते हैं तो प्रोबायोटिक्स मददगार हो सकते  हैं. प्रोबायोटिक्स गुड बैक्टीरिया से अच्छे सोर्स माने जाते हैं. इससे हमारा पाचन तंत्र मजबूत रहता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होता है. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपकी डाइट सही है तो डेंगू से तेजी से रिकवरी हो सकती है. इसलिए पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए.
 
ये भी पढ़ें-

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget