एक्सप्लोरर

Diabetes: खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो आधे घंटे पहले करें ये काम, डायबिटीज कंट्रोल करने में मिलेगी मदद

Diabetes Tips:डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसका संबंध हमारी लाइफस्टाइल और खानपान से है. इसलिए अगर इन दोनों में सुधार कर लिया जाए तो इस समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है.

Diabetes Control Tips: ब्लड में शुगर लेवल बढ़ जाने से डायबिटीज की समस्या होती है. जब पैंक्रियाज में इंसुलिन कम बनता है या फिर इंसुलिन काम नहीं करता तो ग्लूकोज का अवशोषण नहीं हो पाता और यही स्थिति डायबिटीज (Diabetes) होती है. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनमें खाली पेट ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है. जबकि कुछ लोगों में खाने के बाद ब्लड शुगर बढ़ती है. दोनों ही कंडीशन खराब होती है. ऐसे में अगर हम खाने से पहले एक छोटा सा काम कर लें तो डायबिटीज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है. आइए जानते हैं..
 
खाने से 30 मिनट पहले करें ये काम
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, खाने से 30 मिनट पहले अगर बादाम का सेवन करें तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है. इससे ब्लड शुगर लेवल नीचे आ सकता है और डायबिटीज से भी छुटकारा मिल जाता है. एक्सपर्ट ने अनुसार, ब्रेकफास्ट, खाना या डिनर से आधे घंटे पहले हर दिन कम से कम 20 ग्राम बादाम का सेवन करें. इससे हर दिन ब्लड ग्लूकोज लेवल कम हो जाता है.
 
ब्लड शुगर कम करने में बादाम ही क्यों
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  भारत को ध्यान में रखकर एक स्टडी की गई। जिसमें यह निकलकर आया है कि भारत के लोगों में खास पहचान पाने, मोनो-अनसैचुरेटेड फैटी एसिड, फाइबर और प्रोटीन की प्रचुरता की वजह से बादाम को प्री-मील लोड के तौर पर चुना गया है. इसका मतलब खाने से पहले बादाम को ब्लड शुगर खत्म करने के लिए मुख्य सुपरफूड के तौर पर चुना गया है. यह स्टडी सेंटर फॉर न्यूट्रिशन रिसर्च नेशनल डायबेट्स ओबेसिटी एंड कोलेस्ट्रॉल फाउंडेशन की डॉक्टर सीमा गुलाटी और फोर्टिस अस्पताल में डायबेट्स एंड एलाइड साइंस के चेयरपर्सन डॉक्टर अनूप मिश्रा की अगुआई में हुई.
 
दो तरह से स्टडी
इस रिसर्च में शामिल डॉ. गुलाटी ने बताया कि यह स्टडी दो तरीकों से की गई. पहला ब्लड शुगर को तत्काल घटाने के लिए कौन-कौन से तत्व जिम्मेदार होते हैं. दूसरा खाने से पहले बादाम का सेवन डायबिटीज के मरीजों पर लंबे समय तक क्या असर करता है. यूरोपियन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में पहली स्टडी छपी है, जबकि दूसरी स्टडी क्लिनिकल न्यूट्रिशन ESPEN में पब्लिश हुई है. 
 
खाने के पहले शुगर टेस्ट पर ज्यादा फोकस
स्टडी का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि ज्यादातर भारतीय खाली पेट ब्लड शुगर का टेस्ट कराते हैं लेकिन खाने के बाद के शुगर टेस्ट पर किसी का ध्यान नहीं जाता है. जबकि ज्यादातर भारतीयों का भोजन ऐसा होता है, जिसमें शुगर बढ़ने की ज्यादा आशंका होती है. इसलिए उनमें खाने के बाद शुगर लेवल बढ़ जाता है. खाने के बाद शुगर बढ़ना शुरुआत में ही टाइप 2 डायबिटीज के लक्षण होते हैं. डॉ. गुलाटी ने बताया कि इस स्टडी से यह साबित होता है कि खाने से पहले बादाम खाना टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करता है और डायबिटीज की छुट्टी कर देता है.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Brain Stroke: सोते-सोते कैसे आ जाता है स्ट्रोक, इन लक्षणों को कभी न करें नजरअंदाज
सोते-सोते कैसे आ जाता है स्ट्रोक, इन लक्षणों को कभी न करें नजरअंदाज
AIIMS Research: एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी
एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी
Ghee Purity Test: बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो
पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो
Mutton Pickle Recipe: बकरे का अचार कैसे बनता है, नॉनवेज लवर नोट कर लें रेसिपी
बकरे का अचार कैसे बनता है, नॉनवेज लवर नोट कर लें रेसिपी
Embed widget