एक्सप्लोरर

Mental Health: स्ट्रेस, एंग्जाइटी और मूड स्विंग्स को एक समझने की न करें भूल, ये हैं तीनों में अंतर

Health Tips : अक्सर लोग स्ट्रेस, एंग्जाइटी या फिर मूड स्विंग्स में अंतर नहीं कर पाते या फिर इन्हें एक जैसा भी मान लेते हैं. लेकिन यह एक बड़ी भूल हो सकती है. ये हैं अंतर

Stress: मेंटल हेल्थ आज की बड़ी समस्या बनती जा रही है. अक्सर लोग इसकी बातें करते या इससे जूझते दिखाई देते हैं. लेकिन कई लोग मेंटल हेल्थ (Mental Health) से जुड़ी बातों की समझ ही नहीं पाते हैं. यही वजह है कि लोग इससे पूरी तरह उबर नहीं पाते हैं या उन्हें इससे उबरने में काफी वक्त लग जाता है. जैसे आज भी कई लोग ऐसे हैं जिन्हें स्ट्रेस, मूड स्विंग्स और एंग्जाइटी के बीच का अंतर ही नहीं पता है. ये तीनों एक जैसे ही दिखते हैं लेकिन ऐसा नहीं. ये काफी अलग होते हैं. आइए जानते हैं इन तीनों के बारें में...
 
स्ट्रेस और एंग्जाइटी एक नहीं
 
अक्सर लोग स्ट्रेस (Stress) और एंग्जाइटी (Anxiety) के बीच के अंतर को भी नहीं पहचान पाते हैं. ऐसा इसलिए है, क्योंकि दोनों के लक्षण भी करीब-करीब एक जैसे होते हैं. जैसे, दिल की धड़कन का अचानक से तेज हो जाना, ब्रीदिंग में समस्या या सांसें तेज हो जाना या फिर डायरिया, कब्ज जैसी समस्याएं हो जाना. इन दोनों के बीच में ही थोड़ा सा अंतर ज़रूर होता है.
 
स्ट्रेस और एंग्जाइटी के बीच का अंतर
 
स्ट्रेस असल में एक शॉर्ट टाइम पीरियड के तौर हो सकता है. यह आमतौर पर, हमारे आसपास की चीज़ों की वजह से ट्रिगर होता है. जैसे- ऑफिस में वर्क लोड बेहद ज़्यादा होना, किसी करीबी इंसान के साथ मनमुटाव होना या फिर लंबे समय से चली आ रही किसी बीमारी की वजह से परेशान होना. स्ट्रेस होने के कुछ अन्य लक्षण भी दिख सकते हैं, जैसे कि गुस्सा आना, अकेलापन महसूस होना, चिड़चिड़ापन होना, जी मिचलाना या चक्कर आना. कई मामलों में स्ट्रेस बढ़ने पर, अवसाद या डिप्रेशन भी हो सकता है. इसलिए, सही समय पर तनाव को मैनेज करना बेहद ज़रूरी है.
 
एंग्जाइटी
 
इसे हम लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता के तौर पर भी कह सकते हैं.  एंग्जाइटी के शिकार इंसान को बेचैनी, बिना किसी वजह के डर लगने, पसीना आने, दस्त या कब्ज होने, नींद की समस्या होने, घबराहट महसूस होने जैसी दिक्कतें महसूस हो सकती हैं. इसके ट्रिगर होने का कारण समझना थोड़ा सा मुश्किल होता है क्योंकि इसमें ऐसा महसूस होता है जैसे इसे कोई भी बात ट्रिगर नहीं कर रही.
 
मूड स्विंग
 
मूड स्विंग्स (Mood Swings) की समस्या, असल में स्ट्रेस और एंग्जाइटी से पूरी तरह से अलग है. मूड स्विंग्स किसी इंसान की इमोशनल स्टेट में अचानक बदलाव होने की समस्या है. मूड स्विंग्स होने के दौरान इंसान बिना किसी वजह के बेहद खुश या उत्साहित महसूस कर सकता है और फिर जल्द ही उसे उदासी, चिड़चिड़ापन या गुस्सा भी आ सकता है. मूड स्विंग्स की समस्या में इंसान के इमोशन बहुत तेजी से बदलते हैं और कई बार तो उसे खुद भी समझ नहीं आता है. मूड स्विंग्स को ट्रिगर होने में हमारी लाइफस्टाइल एक खास फैक्टर हो सकता है. जैसे- घर या जॉब बदलना, पर्याप्त नींद न मिल पाना, हेल्दी फूड न लेना वगैरह. इसके अलावा, जब किसी इंसान के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, तब भी ऐसा होता है. 
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget